{"_id":"5d52f0188ebc3e6cf13a3bf9","slug":"case-on-13-faizabad-news-lko476158459","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालगांव गोलीकांड में जिला पंचायत सदस्य समेत 13 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालगांव गोलीकांड में जिला पंचायत सदस्य समेत 13 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। मवई थाना क्षेत्र तालगांव-भवानीपुर मार्ग पर रविवार को हुए गोलीकांड में घायल के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह समेत 9 नामजद व 4 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
वहीं पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर मृतक बिरजन सिंह के साले हैं। वहीं, मामले में भाड़े पर शूटरों को लाने की बात सामने आई हैं।
सोमवार को फायरिंग में घायल रामसुदर कोरी के पुत्र जगप्रसाद ने 9 नामजद व 4 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। बताया कि हिस्ट्रीशीटर बिरजन सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए दो चार पहिया वाहनों से करीब एक दर्जन अधिक बदमाश हथियार से लैस होकर आए और मोपेड सवार रामसुंदर और परमेश्वर पर गोलियां बरसाने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान जगप्रसाद भी उनके साथ मौजूद था। उसने तालाब में कूदकर जान बचाई। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मृतक बिरजन सिंह के भाई जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह, पिता सर्वेश सिंह, साले संग्राम सिंह व उत्तम सिंह, ससुर बृजराज सिंह, जीजा राजा सिंह व बृजेश, सच्चिदानंद व फूलचंद समेत चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सीओ रुदौली डॉ. धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपी उत्तम सिंह व संग्राम सिंह ग्राम अशरकपुर थाना असंद्रा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया है।
इनके पास से घटना में प्रयुक्त दो तमंचे, कारतूस, मोबाइल व बाइक के साथ ही एक चार पहिया वाहन भी बरामद हुआ है। बताया कि आरोपियों ने एक लाख रुपये पर बाहर से शूटरों को बुलाने की बात कही है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।