{"_id":"f1dcec7fca8f9560d742eefeab4fd0c5","slug":"case-a-legislator-with-lawyers-investigating-magistrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक प्रकरण ः वकीलों संग मजिस्ट्रेट ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक प्रकरण ः वकीलों संग मजिस्ट्रेट ने की जांच
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
बार की टीम अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में शहर के अंगूरीबाग स्थित अधिवक्ता के आवास का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक मौके पर नजर नहीं आए। जबकि पीड़ित अधिवक्ता ने घटना बयां की।
अंगूरीबाग निवासी बुजुर्ग अधिवक्ता मोहम्मद उमर ने बार एसोसिएशन में शिकायत कर हुए नगर विधायक तेज नारायण पांडेय पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पहले उसे घर बेचने पर मजबूर किया।
जब घर बेचने को तैयार नहीं हुआ तो उसे विधायक ने मारने पीटने के लिए दौड़ाया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर बार की बैठक हुई और उसमें मौके की स्थिति जानने के लिए वकीलों की एक कमेटी गठित हुई।
विज्ञापन
साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन से अधिकारी साथ भेजने को कहा था। इस कमेटी ने संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र के साथ सोमवार को मौका मुआयना किया।
अध्यक्ष का कहना है कि मारने पीटने की बात निराधार लग रही है। अधिवक्ता अपने प्रसाधन का पानी सीवर में न खोलकर सीधे नाली में खोल दिया है।
इसी से मुहल्ले वाले नाराज थे। अब अधिवक्ता पानी सीवर में खोलने को तैयार हो गए हैं। अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल में सूर्यभान पांडेय, विपिन मिश्र, चंद्र प्राकश श्रीवास्तव, सीओ सिटी जमुना प्रसाद, नगर मजिस्टे्रट जयशंकर तिवारी, अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ल समेत कई लोग मौजूद रहे।