फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Pran Pratishtha Samaroh: prepration is continue for programme in Ayodhya.

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: 20 हजार कारों के लिए बनेंगी तीन पार्किंग, कम से कम पांच लाख लोगों के आने की संभावना

Thu, 28 Sep 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो रमेश वर्मा, अमर उजाला, अयोध्या
रमेश वर्मा, अमर उजाला, अयोध्या Updated Thu, 28 Sep 2023 12:00 AM IST
सार

अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कम से कम पांच लाख रामभक्तों के आने की संभावना है। इसे लेकर भीड़ नियंत्रण का खाका तैयार किया जा रहा है। कारों की पार्किंग के लिए 70 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है।

विज्ञापन
Pran Pratishtha Samaroh: prepration is continue for programme in Ayodhya.
परिक्रमा पथ के इसी स्थान पर प्रस्तावित हैं पार्किंग स्थल। (इनसेट में निर्माणाधीन राम मंदिर।) - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जनवरी 2024 में होनी है, इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिस दिन प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मुख्य आयोजन होगा, उस दिन कम से कम पांच लाख रामभक्तों के अयोध्या आने की संभावना है। मंदिर के उद्घाटन के बाद करीब दो माह तक अयोध्या में रामभक्तों की भीड़ रहेगी। ऐसे में प्रशासन भीड़ नियंत्रण का खाका तैयार करने में जुटा हुआ है। अयोध्या में तीन स्थानों को पार्किंग के लिए चिह्नित किया गया है। इन तीन स्थानों की करीब 70 एकड़ भूमि पर कम से कम 20 हजार चार पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे।

विज्ञापन


रामलला की प्राण प्रतिष्ठा मकर संक्रांति से 24 जनवरी के बीच होनी है। इसे लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जिला प्रशासन के साथ मिलकर बेहतर व्यवस्थाएं मुकम्मल करने में जुटा है। सबसे बड़ी चुनौती भीड़ नियंत्रण की रहेगी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद फरवरी के अंत तक एक अनुमान के मुताबिक करीब एक करोड़ लोग रामलला के दर्शन को अयोध्या आएंगे। ऐसे में भक्तों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने की कवायद तेज हो चली है। भक्तों के रहने, खाने से लेकर इलाज तक की व्यवस्था की जा रही है। यही नहीं, वाहनों के लिए पार्किंग स्थल भी चिन्हित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विद्यार्थी बनेंगे वालंटियर, मानदेय भी मिलेगा, इंटरव्यू के बाद नियुक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ: डिफेंस कॉरिडोर में जमीन घोटाले पर शिकंजा कसने की तैयारी, घोटालेबाज अफसरों व नेताओं से होगी रिकवरी


जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि उदया चौराहे के पास 35 एकड़, प्रहलाद घाट के पास 25 एकड़ व राजघाट के पास 10 एकड़ भूमि पार्किंग के लिए चिन्हित की गई है। उदया की पार्किंग में करीब 10 हजार, प्रहलाद घाट पर करीब छह हजार व राजघाट पर करीब चार हजार चार पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। बताया कि भीड़ अधिक होने पर उदया के पास ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन यदि भीड़ कम रही तो प्रहलाद घाट व राजघाट पर भी वाहन जा सकेंगे। बताया कि पार्किंग के पास मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, शौचालय, आराम करने की व्यवस्था भी बनाई जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।

अफीम कोठी से जुड़ेंगे सरयू के घाट
डीएम नितीश कुमार ने बताया कि सरयू के घाट अब अफीम कोठी से भी जुड़ेंगे। अफीम कोठी जो कभी दिलकुशा महल के नाम से जानी जाती थी, अब इसका नाम साकेत सदन कर दिया गया है। इसका सुंदरीकरण कराया जा रहा है। भविष्य में यह पर्यटन का केंद्र बनेगा। ऐसे में गुदड़ी बाजार से अफीम कोठी की ओर जाने वाले करीब दो किलोमीटर के रास्ते को सरयू के घाटों से जोड़ा जाएगा ताकि श्रद्धालुओं के लिए एक पर्यटन सर्किट का निर्माण हो सके। अयोध्या से श्रद्धालु सीधे गुप्तारघाट तो पहुंच सकेंगे ही बीच में अफीम कोठी पर भी पर्यटन का आनंद उठा सकेंगे।


कारसेवकपुरम में भक्तों के लिए विकसित हो रही टेंट सिटी
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कारसेवकपुरम में भी कई प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कारसेवकपुरम परिसर में टेंट सिटी विकसित की जा रही है। इस मैदान में करीब पांच हजार लोगों के रहने की व्यवस्था हो सकेगी। इसके लिए यहां अस्थायी शौचालय, आदि का भी निर्माण कराया जा रहा है। इसी तरह बाग बिजैसी पर भी 25 हजार भक्तों के लिए टेंट सिटी के निर्माण का काम चल रहा है। टेेंट सिटी में कई तरह की सुविधाएं भी भक्तों के लिए विकसित की जा रही हैं।

दिसंबर तक पूरा हो जाएगा मल्टीलेवल पार्किंग का काम
रामनगरी में पांच स्थानों पर निर्माणाधीन मल्टीलेवल पार्किंग का काम भी दिसंबर तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि कोशलेश कुंज में एक व टेढ़ीबाजार में दो स्थानों पर मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण काम चल रहा है। इसी तरह अमानीगंज और जिला पंचायत के बगल में भी पार्किंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इन स्थानों पर पार्किंग का काम लगभग 90 फीसदी पूरा हो चुका है। बताया कि ये सभी पार्किंग स्थल दिसंबर तक बन जाएंगें इसकी पूरी संभावना है।

आवागमन होगा आसान
अयोध्या के जिलाधिकारी नितीश कुमार का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा और उसके बाद आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखकर बड़ी पार्किंग बनाने की योजना तैयार की गई है। त्योहारों के दिन भीड़ को देखते हुए चार पहिया वाहनों को अलग-अलग पार्किंग स्थलों में भेजा जाएगा। इसके अलावा गुदड़ी बाजार से अफीम कोठी होते हुए सरयू घाट तक सड़क बनाई जाएगी। इससे शहर के लोगों का वहां जाना बहुत आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed