{"_id":"64e7aa461ca2a9335d05a1d4","slug":"businessman-industry-meeting-faizabad-news-c-97-1-slko1021-1637-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: तीन दिन में दी जाए प्रस्तावित होटलों को एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: तीन दिन में दी जाए प्रस्तावित होटलों को एनओसी
Fri, 25 Aug 2023 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। उद्योगबंधु की बैठक में प्रस्तावित होटलों को एनओसी दिए जाने का मुद्दा गूंजा। यह एनओसी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से दी जानी है। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने एनएचएआई के अफसरों को तीन दिन में होटलों को एनओसी दिए जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बिजली, जल निकासी सहित अन्य समस्याओं का मुद्दा उठाया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर के निर्वाचन विभाग के सभागार में आयोजित बैठक में उद्यमियों पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, अविनाश चंद्रा, सौरभ अग्रवाल, सुमित जायसवाल, विक्रम मानिक, तौकीर अहमद, सचिन श्रीवास्तव, लक्ष्मण लखमानी, अजय सिंहल सहित अन्य उद्यमियों ने समस्याएं रखी। होटलों को लोन देने में देरी की शिकायत पर एलडीएम को सप्ताह भर के भीतर होटलों के लोन की व्यवस्था कराने का निर्देश डीएम ने दिया। उद्योगों के लिए बिली की ट्रिपिंग का मुद्दा उठा तो डीएम ने तीन दिन में पेड़ों की छंटाई कर इसे ठीक कराने का निर्देश दिया। यूकेलिप्टस के पेड़ों के अवैध कारोबार से प्लाईवुड फैक्ट्रियों के सामने लकड़ी के संकट को लेकर राज्य कर विभाग के अफसर ने अगले कुछ दिनों में इस पर कार्रवाई की बात कही।
गद्दापुर से मऊ शिवाला नाले से जल निकासी न हो पाने का मुद्दा उठा। बताया गया कि कम चौड़ा होने के कारण ऐसी स्थिति है। डीएम ने इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया तो एनएचएआई ने दुरस्त कराने की बात कही। यश पेपर की जमीन बदली जाने के मामले जांच और कार्रवाई के लिए कहा गया। इसके साथ अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में एडीएम प्रशासन अमित सिंह, उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडेय, अधिशाषी अभिंयता पारवर काॅरपोरेशन प्रदीप वर्मा, एसडीओ एसके सिंह, वन विभाग के एसडीओ सहित अन्य अफसर मौजूद थे।