फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bureaucrats and politicians are in its range: Tandon

नौकरशाह और नेता अपनी सीमा में रहें : टंडन

Tue, 14 Jul 2015 11:06 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री लालजी टंडन ने कहा कि आईपीएस अमिताभ ठाकुर का निलंबन ठीक नहीं है। ब्यूरोक्रेसी और नेता दोनों को अपनी सीमा में रहना चाहिए। इस मामले दोनों ने ही अपनी सीमाओं का उल्लंघन किया है। प्रतिशोध की भावना किसी में नहीं होनी चाहिए। वह मंगलवार को दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय में आयोजित ज्योति महायज्ञ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज की जिन्हें जरूरत है उनकी जरूरतों को समाज के द्वारा ही पूरा किया जा सकता है। संतों के पास किसी उद्योगपति से कम संपत्ति नहीं है लेकिन वह दीनबुधु नहीं हो सकते है। देश में कुछ ऐसे भी संत है जिनको देखने के बाद मस्तक श्रद्धा से झुक जाता है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम चंद्रभानु गुप्त की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि वे सच्चे समाजसेवी थे। उन्होंने अपने एक मकान को भी संग्रहालय के लिए दान दे दिया। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति एसपी निमसे ने कहा कि चंद्रभानु गुप्त के नाम से अगले वर्ष से विश्वविद्यालय में स्पेशल कोर्स चलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिथियों का आभार ज्ञापित करते हुए मणिराम दास छावनी के महंत श्री नृत्य गोपाल दास ने कहा कि हमे यह जीवन समाज सेवा, राष्ट्र सेवा और गरीब सेवा के लिए ही मिला है। कार्यक्रम का संचालन कल्याणं करोति के महामंत्री विमल कुमार शर्मा ने किया। ज्योति यज्ञ स्वामी कल्याण देव जी एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता की स्मृति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वामी श्रीधराचार्य, राजेश अग्रवाल, डॉ. दीपचंद श्रीवास्तव, डॉ. वीईसी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed