फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bullets were fired on India's culture and ideology of nationalism: Swatantra Dev Singh

प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- भारत की संस्कृति व राष्ट्रवाद की विचारधारा पर चली थी गोलियां

Mon, 06 Sep 2021 11:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 06 Sep 2021 11:22 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अयोध्या में प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा व कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश अब अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त है।

विज्ञापन
Bullets were fired on India's culture and ideology of nationalism: Swatantra Dev Singh
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व अन्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मारवाड़ी सेवा सदन में रविवार को आयोजित महानगर प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कांग्रेस व सपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कभी इंदिरा गांधी ने संसद का घेराव कर रहे संतों पर गोलियां चलायी थी तो सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई। यह गोलियां भारत की संस्कृति व राष्ट्रवाद की विचारधारा पर चली थी।

विज्ञापन


कहा कि पूरे भारत की राम में आस्था है। यहां कण कण में राम है। आजादी के बाद बनी कांग्रेस सरकार ने राम के अस्तित्व को नकार दिया। कांग्रेस सरकार के दौरान सोनिया गांधी ने रामसेतु को नहीं माना। आजादी के बाद शंकराचार्य की गिरफ्तारी हुई। हिन्दू आतंकवाद जैसा शब्द गढ़ा गया। खुद को हिंदू कहने व मंदिर जाने में वह शर्म महसूस करते थे। यह सब वोट बैंक के कारण होता है। इसी कारण से अभी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने व तेरहवीं संस्कार से भी सपा का कोई नेता नहीं गया।
विज्ञापन


कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जब कश्मीर जा रहे थे तो लोगों ने उन्हें रोका था। कश्मीर पहुंचने पर उनकी गिरफ्तारी हुई और शहादत भी हुई। इसके बाद जिम्मेदारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कंधों पर आई। उनकी हत्या हो गई। अटल जी ने जिम्मेदारी सम्हालते हुए जब 1980 में भाजपा की नींव रखी तथा इसके बाद चुनाव में पार्टी की दो सीटें आई तो उन्होंने कहा कि अंधेरा छटेगा, कमल खिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है। अब अगर कोई गरीब की झोपड़ी पर कब्जा करने का प्रयास करता है तो उसके घर पर बुलडोजर चलता है। जेल में रहने वाले गुंडे भी अब डरते है। यूपी में अब साम्प्रदायिक दंगे नहीं होते। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में मंदिर का भूमि पूजन कर रहे थे तो एक भी पत्ता नहीं हिला। सरकार अगर हिन्दू को मकान देती है तो मुस्लिम को भी। हम दोनों मिलकर इस देश का विकास करें। दंगे की बात नहीं सौहार्द की बात करें।


स्वागत भाषण देते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश में राष्ट्रवाद का माहौल बना। गरीबों व मजदूरों के प्रति सरकार समर्पित है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या को विश्वस्तरीय नगरी बनाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत गरीबों को मिल रहा है। कार्यक्रम का समापन महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर विधायक बाबा गोरखनाथ, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, आलोक सिंह, महंत राजकुमार दास, प्रो. एलके सिंह, श्रीनिवास अग्रवाल, डॉ. अनुराग बाजपेयी समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed