{"_id":"58bf8d034f1c1b6d43dc5ff7","slug":"bsp-candidate-bazmi-siddiqui-arrested-for-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप का आरोपी बसपा प्रत्याशी बज्मी सिद्दीकी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप का आरोपी बसपा प्रत्याशी बज्मी सिद्दीकी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप के आरोपी अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी बज्मी सिद्दीकी को पुलिस ने मंगलवार को कचहरी के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। वह आत्मसमर्पण के लिए कोर्ट जा रहे थे। पुलिस ने बसपा नेता को अदालत के समक्ष पेश किया। जहां से सीजेएम ने 17 मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
बीते शुक्रवार को एक महिला की ओर से नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी बज्मी सिद्दीकी ने अपने समर्थकों के साथ गुरुवार रात 11 बजे उसके घर पर धावा बोल उसके दिव्यांग भाई तथा उसकी पत्नी को मारा-पीटा तथा सोने की चेन लूट ली और उस पर हमला किया।
आठ-दस लोगों ने पूर्व में दर्ज कराये गये मुकदमे को वापस न लेने पर जान से मार डालने के लिए ललकारा और उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने बसपा नेता बज्मी सिद्दीकी समेत अन्य के खिलाफ डकैती व सामूहिक दुराचार का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह 11 बजे के बाद बसपा नेता आत्मसमर्पण के लिए अदालत जा रहे थे कि कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह की टीम ने कचहरी गेट से ही बसपा नेता को गिरफ्तार कर लिया। बसपा नेता को नगर कोतवाली की पुलिस ने चार बजे के बाद सीजेएम अदालत में पेश किया।