{"_id":"5d978ce08ebc3e016c13a407","slug":"brutal-beating-of-innocent-child-faizabad-news-lko485193226","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में ठीक से झाड़ू नहीं लगाई तो मासूम की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में ठीक से झाड़ू नहीं लगाई तो मासूम की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुदौली। शिक्षाक्षेत्र रुदौली के प्राथमिक विद्यालय गनौली में शुक्रवार सुबह विद्यालय में ठीक से झाड़ू न लगाने पर कक्षा-2 के छात्र की एक शिक्षामित्र ने बर्बर पिटाई कर दी।
पिटाई के दौरान छात्र बेंच पर गिर गया, जिससे उसकी आंख और सिर में चोटें आईं हैं। पिटाई से नाराज परिवारीजनों ने छात्र के साथ एसडीएम से मिलकर शिक्षामित्र के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने बीईओ व थाना प्रभारी पटरंगा को मामले की जांच सौंपी है।
पीड़ित छात्र के बाबा हरिश्चंद्र ने एसडीएम से की शिकायत में बताया कि उनका पौत्र प्राथमिक विद्यालय गनौली के कक्षा-2 में पढ़ता हैं।
शुक्रवार सुबह विद्यालय पहुंचे शिक्षामित्र सरताज अहमद ने उसे झाड़ू लगाने के लिए कहा। वह झाड़ू लगा रहा था, तभी गुस्से में आए शिक्षामित्र ने सही ढंग से सफाई न करने की बात कहते हुए मासूम को डंडे से मारना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने मासूम को धक्का दे दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि शिक्षामित्र के धक्का देने से वह बगल में पड़ी बेंच पर गिर गया, जिससे उसकी आंख व सिर में चोटें आईं हैं। आरोप है कि विद्यालय में घटना की जानकारी करने करने गए हरिश्चंद्र से भी शिक्षामित्र ने अभद्रता की।
एसडीएम विपिन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी रुदौली और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटरंगा को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश नहीं मिला, तहरीर मिली तो केस दर्ज कर होगी कार्रवाई
एसडीएम का आदेश उन्हें नहीं मिला है। पीड़ित पक्ष से भी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिली तो केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। मीडिया से सूचना मिली तो एक दरोगा को स्कूल भेजा था, मगर स्कूल बंद हो गया था।
संतोष सिंह, थानाध्यक्ष, पटरंगा
आज स्कूल जाकर करेंगे जांच: बीईओ
घटना की जानकारी मिली है। प्रधानाध्यापिका गुड़िया सिंह अवकाश पर हैं, जिनका मैसेज मोबाइल पर आया है। सहायक अध्यापक संजीव कुमार के विद्यालय में न होने की जानकारी उन्हें नहीं है। कहा कि दूरभाष पर शिक्षामित्र से पूछताछ की गई है। शनिवार को विद्यालय पहुंचकर तथ्यों की जानकारी करेंगे और दोषी पाए जाने पर शिक्षामित्र के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
अरुण वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी