फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Brook met the British carpet in carving silver coins

नाले की खोदाई में मिले ब्रिटीश कालीन चांदी के सिक्के

Sat, 27 Jun 2015 10:35 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
इसके बाद लोगों को पता चला कि खोदाई में चांदी के सिक्के मिले हैं। शुजागंज बाजार में सड़क चौड़ीकरण को लेकर सड़क के दोनों और नाले की खोदाई भी की जा रही है। इसी दौरान आसपास के लोग नाले की खोदाई से निकली मिट्टी उठा ले गए।
विज्ञापन


मिट्टी को लाकर अपने घरों के सामने पाट दिया गया। इस बीच बरसात हुई तो इन मिट्टी के बीच पड़े चांदी के सिक्के चमकने लगे। यह सिक्के ब्रिटिश शासनकाल के बताए गए हैं। इनमें 1878 ई. के सिक्के भी पाए गए हैं।
विज्ञापन


 आसपास के लोगों के मुताबिक ऐसे सैकड़ों सिक्के पाए गए हैं। लेकिन अब कोई भी बताने को तैयार नहीं हो रहा है। नाले की खोदाई कराने वालों के हाथ भी सिक्के लगने की बात बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी रुदौली एके सिंह ने बताया कि इस बाबत जानकारी होने के बाद चौकी इंचार्ज शुजागंज को जांच और मौके पर सुरक्षा के निर्देश दिए गए है।

पहले यह सड़क पतली थी अब इसे चौड़ी किए जाने के दौरान दोनों ओर नाले बनाए जाने के लिए खोदाई की जा रही है। इसी दौरान यह सिक्के मिले हैं। उन्होंने बताया कि चौकी इंचार्ज ने तीन सिक्के प्राप्त होने की जानकारी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed