{"_id":"64f4dcd85e588c3c6d09d714","slug":"bomb-blast-hanuman-temple-faizabad-news-c-97-1-slko1024-2065-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: हनुमान मंदिर पर फेंके बम, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: हनुमान मंदिर पर फेंके बम, तीन हिरासत में
Mon, 04 Sep 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। गुप्तारघाट स्थित हनुमान मंदिर में विवादों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार की भोर में मंदिर पर तीन देसी बम फेंके जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस, बम स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। अधिकारियों का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। वहीं मंदिर के दूसरे पक्ष के एक साधु ने एसएसपी से शिकायत की है कि पुलिस ने उनके भाई समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
गुप्तारघाट स्थित हनुमान मंदिर में रहने वाले संत विमल कृष्ण दास ने रविवार की भोर में पुलिस को सूचना दी कि मंदिर पर कुछ लोगों द्वारा बम से हमला किया गया है। सूचना पर पहुंची थाना कैंट पुलिस को मौके पर देसी बम फटने के कुछ निशान भी मिले। संत विमलकृष्ण दास ने विपक्षी चतुर्भुज दास उर्फ चंदा बाबा और उनके सहयोगियों पर बम फेंकने का आरोप लगाया। वहीं मामले में चंदा बाबा ने एसएसपी से शिकायत दर्ज कराई है कि पुलिस उनके बड़े भाई सूरज कुमार व मंदिर के पास रहने वाले सहयोगी रामजनम यादव व नारायण यादव को उठाकर ले गई। बताया कि उनके ऊपर विगत 24 जुलाई को विमल कृष्णदास, राकेश निषाद व उनके सहयोगियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था।आरोप लगाया कि विपक्षियों द्वारा फंसाने की साजिश रची गई है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी कैंट केके मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।