{"_id":"588789964f1c1bbb7ecf5151","slug":"bjp-workers-burnt-effigies-of-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज भाजपाइयों ने फूंके बड़े नेताओं के पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज भाजपाइयों ने फूंके बड़े नेताओं के पुतले
फैजाबाद
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में मंगलवार को भाजपा कार्यालय में टिकट के वितरण से नाराज होकर ओम माथुर, सुनील बंसल व अन्य का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा में टिकट वितरण में मनमानी से नाराज कार्यकर्ताओं का आक्रोश मंगलवार को भी नहीं थमा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत प्रदेश प्रभारी ओम माथुर व प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल का पुतला फूंका। सांसद व जिलाध्यक्ष के विरोध में नारेबाजी की। पार्टी के जिला कार्यालय पर नाराज कार्यकर्ताओं द्वारा जड़ा गया ताला दूसरे दिन भी नहीं खुलवाया जा सका।
अयोध्या व मिल्कीपुर विधानसभा सीट से घोषित प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ता प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व से टिकट बदलने की मांग पर अड़े हुए हैं। अयोध्या व मिल्कीपुर के टिकट वितरण में कैडर की उपेक्षा को लेकर सोमवार से आंदोलित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय व प्रदेश स्तर पर साधने की कोशिशें की जा रही हैं लेकिन मंगलवार को भी सफलता नहीं मिल सकी।
प्रदर्शन में शामिल जिला कार्यसमिति सदस्य व लघु उद्योग प्रकोष्ठ जिला संयोजक दिव्य प्रकाश तिवारी ने कहा कि पार्टी को गांव से जिले तक सींचने का कार्य सालों से कर रहे कार्यकर्ताओं की ऐसी उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी। संगठन के शीर्ष नेताओं से बातचीत हो रही है, यदि हल नहीं निकला तो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से मंडल अध्यक्ष पूरा हरभजन गौड़, सांसद प्रतिनिधि पूरा बाबूराम गौड़, सभासद रमाकांत विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि डॉ. बीडी द्विवेदी, जिला मंत्री राम कुमार सिंह राजू, युवा मोर्चा के अवध क्षेत्र उपाध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह, पूरा के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह डब्लू, दीपक सिंह, डाभासेमर युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी, अनूप सिंह रानू और मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद तिवारी, टिकट की दावेदार रहीं मंजू रावत, अमानीगंज मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष बंशीधर शर्मा, दीपक पाठक, सरयू दुबे आदि शामिल रहे।