{"_id":"614f65db8ebc3efd993bdd94","slug":"bjp-is-the-true-benefactor-of-the-poor-and-farmers-faizabad-news-lko5972567140","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ही गरीबों व किसानों की सच्ची हितैषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ही गरीबों व किसानों की सच्ची हितैषी
विज्ञापन
पूरा बाजार। विकास खंड पूरा बाजार कार्यालय परिसर में शनिवार को किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय कृषि मेला एवं प्रदर्शनी के साथ एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसका उद्घाटन नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने करते हुए कहा कि भाजपा ही गरीबों व किसानों की सच्ची हितैषी है। मेला में कई विभागों की ओर से स्टॉल लगा कर लाभार्थीपरक योजनाओं के स्वीकृतिपत्र, प्रमाणपत्र और पुरस्कार भी वितरित किए गए।
नगर विधायक ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही किसानों को लगातार लाभान्वित किया जा रहा है। इसके तहत आयुष्मान भारत योजना में पात्र लाभार्थियों का पांच लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा के साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अनुदान की राशि सीधे उनके खाते में प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी पूरा सुभाष चंद्र वर्मा ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़कर स्वावलंबी बनाए जाने की जरूरत जतायी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह, सीएचसी अधीक्षक संदीप शुक्ला समेत अन्य अधिकारी व नागरिक मौजूद रहे।