{"_id":"479f569915b005649c0dd07a1e075361","slug":"bike-fired-upon-the-tractor-trolley-the-death-of-innocent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टकराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से टकराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मासूम की मौत
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
इस दौरान ठेले पर जल रहे चूल्हे से आग लग गई और असंतुलित हो ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई। दुर्घटना में एक सात वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात घायल हो गए हैं।
जेसीबी से मलवा हटवाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। मौके पर पहुंचे फायर दस्ते ने आग पर काबू पाया। सोमवार को परंपरागत रुप से फैजाबाद-रायबरेली रोड स्थित गहनागन मंदिर पर मेला लगा हुआ था।
सड़क किनारे ठेले व खोमचे वालों ने अपनी-अपनी दुकानें सजा रखीं थी। इसी बीच कुचेरा बाजार से इनायतनगर की ओर से आ रही एक बाइक मंदिर के पास अनियंत्रित होकर ठेले से टकराई और फिर विपरीत दिशा से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा भिड़ी।
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से ठेले पर जल रहे चूल्हे से छप्पर में आग लग गई तथा ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर पलट गई। हादसे में छप्पर के नीचे बैठी कुचेरा निवासी गुड़िया तथा पारा मरेमा निवासी सोममती गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से छप्पर के पास मौजूद लोग चपेट में आ गये।
दुर्घटना को लेकर मौके पर हलचल मच गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और फायर दस्ते तथा जेसीबी को बुलवा लिया गया। फायर दस्ते ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और जेसीबी की मदद से ईंटे व ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि हटवा घायलों को बाहर निकाला गया।
दुर्घटना में रौनाही थाना क्षेत्र के कुंदुर्खा खुर्द निवासी सात वर्षीय किशोरी वैष्णवी, उसकी मां 40 वर्षीय सुनीता, रौनाही थाने के ही ड्योढ़ी बाजार निवासी 12 वर्षीय रोमा कौशल, 15 वर्षीय राधा कौशल, ठेला दुकानदार किशन का बेटा संदीप कुमार तथा सात वर्षीय आदित्य को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया और उपचार के लिए भिजवाया गया।
जिला अस्पताल ले जाते समय वैष्णवी की मौत हो गई। बाइक चालक कदनपुर निवासी रोहित कुमार को मामूली चोटें आई हैं। सीओ मिल्कीपुर नवीन कुमार ने बताया कि फायर दस्ते ने आग बुझाई और जेसीबी की मदद से मलवा हटवाकर घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक को हिरासत में लिया गया है। मृतका के पिता रमेश कुमार निवासी कुन्दुर्खा खुर्द ड्योढ़ी बाजार की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दुर्घटना कर मौत कारित करने की रिपोर्ट दर्ज की है।