फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   big crowd in sawan

हर-हर महादेव की जयकारों से गूंजी रामनगरी

Sat, 27 Jul 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
big crowd in sawan
अयोध्या- हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन को जाती कांवरियों की भीड़। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। रामनगरी में शिवभक्ति का उल्लास है। शनिवार को रामनगरी में कांवड़ियों का रेला उमड़ा तो हर तरफ हर-हर, बम-बम, हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

उधर, सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने बैरियर लगाकर हाईवे को भोर से ही त्रयोदशी पर्व 30 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया है। अयोध्या में उमड़े कांवड़ियाें ने प्रमुख शिवमंदिरों में जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन

अयोध्या में शुक्रवार रात से कांवड़ियों का रेला शुरू हो गया था। आधी रात से स्नान और नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वरनाथ आदि प्रसिद्ध मंदिरों में जलाभिषेक का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए शिवभक्तों की कतार लगी रही। वहीं प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अयोध्या के सभी प्रवेश मार्गों पर बैरियर गिराकर हाईवे भी 30 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया है।
आला अधिकारियों डीएम अनुज झा, एसपी सिटी विजयपाल सिंह, एडीएम सिटी वैभव शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने शनिवार को मेला व्यवस्था का निरीक्षण भी किया।
एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि रविवार को एकादशी पर्व होने के कारण साधु-संत तो परंपरागत पंचकोसी परिक्रमा करेंगे। शिवभक्त भी परिक्रमा में शामिल होंगे, इसको लेकर सुरक्षा सख्त कर दी गई है।
जगह-जगह रूट डायवर्जन
कांवड़ियों की भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने जगह-जगह रूट डायवर्जन किया गया था। बाराबंकी से अयोध्या हाईवे 30 जुलाई तक बंद कर दिया गया है।
वहीं शहर में श्रीराम अस्पताल से लेकर नयाघाट तक जगह-जगह बैरियर लगा दिए गए हैं। चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
30 जुलाई तक बाराबंकी से अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग व अंबेडरकनगर, सुल्तानपुर और रायबरेली राजमार्ग पर बड़े व छोटे सभी प्रकार के वाहनों के आने पर प्रतिबंध रहेगा।
अयोध्या में श्रीराम अस्पताल, दंतधावन कुंड तिराहा, रायगंज मोड़, जैन मंदिर तिराहा, रामघाट चैराहा, नयाघाट पर बैरियर गिराकर चार पहिया वाहनों का शहर में प्रवेश रोक दिया गया है।
हाईवे पर लगा जाम, जूझे यात्री
अयोध्या। रामनगरी में शनिवार को उमड़ी कांवड़ियों की भीड़ व जगह-जगह रूट डायवर्जन के चलते गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, लखनऊ, बाराबंकी जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बूथ नंबर तीन देवकाली से बूथ नंबर चार तक करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। जाम के चलते राहगीर घंटों परेशान हुए। देवकाली फैजाबाद से बस्ती जा रहे सूरज व विश्वंभर करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। वहीं देवकाली से ही गोरखपुर के लिए निकले कुंदन उपाध्याय ने बताया कि जाम हटवाने के लिए पुलिस की व्यवस्था नाकाफी रही। इससे लंबे समय तक जाम में खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed