{"_id":"64e7a7160655c7202e058244","slug":"battery-railway-station-faizabad-news-c-97-1-ayo1001-1610-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: दिव्यांग, बीमार व बुजुर्गों को मिलेगी बैटरी रिक्शा की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: दिव्यांग, बीमार व बुजुर्गों को मिलेगी बैटरी रिक्शा की सुविधा
Fri, 25 Aug 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। दिव्यांग, बीमार व बुजुर्गो को रामनगरी के रेलवे स्टेशन में प्लेटफाॅर्म पर बैटरी रिक्शा की सुविधा मिलेगी। अयोध्या जंक्शन व अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद लल्लू सिंह की ओर से यह सुविधा जनता को समर्पित की जाएगी। दोनों रेलवे स्टेशनों पर दो-दो बैटरी रिक्शा यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध होंगे।
सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की हर अपेक्षाओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। अयोध्या में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक आते हैं। इनके लिए बैटरी रिक्शा की व्यवस्था प्लेटफाॅर्म पर इसी माह के अंत तक शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों का चौड़ीकरण, रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण, अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त अयोध्या का रेलवे स्टेशन का निर्माण रामनगरी में किया जा रहा है।