{"_id":"649b3434949c1f8b590fce04","slug":"basic-shikhsha-teacher-transfer-faizabad-news-c-13-1-309433-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नगर क्षेत्र में बनी रहेगी शिक्षकों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नगर क्षेत्र में बनी रहेगी शिक्षकों की कमी
Wed, 28 Jun 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से शिक्षक-शिक्षिकाओं के अंतरजनपदीय स्थानांतरण की सूची जारी कर दी गई है। इसमें अन्य जिलों में तैनात 402 शिक्षकों की घर वापसी हुई है। यहां तैनात 88 शिक्षक अपने गृह क्षेत्र पहुंचने में सफल हुए। जिले में आने वाले तकरीबन सभी शिक्षक ग्रामीण क्षेत्र के लिए हैं, ऐसे में इनकी तैनाती भी ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में की जाएगी। इसके चलते एक बार फिर नगर शिक्षा क्षेत्र खाली हाथ रह गया है।
जिले में कुल 1792 परिषदीय विद्यालय है, इनमें करीब छह हजार शिक्षक ग्रामीण क्षेत्र में तैनात हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कोई विद्यालय शिक्षकविहीन नहीं है। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 314 शिक्षकों की संख्या बढ़ जाएगी। इससे इन क्षेत्रों के स्कूलों में पठन-पाठन व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। वहीं अयोध्या नगर क्षेत्र में कुल 42 विद्यालय हैं। यहां शिक्षक-शिक्षिकाओं की भारी कमी है। इन स्कूलों में पंजीकृत करीब पांच हजार विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए केवल 13 प्रधानाध्यापक व 12 शिक्षक तैनात हैं। जबकि पांच स्कूलों में शिक्षक ही नहीं है व 25 शिक्षामित्र के हवाले चल रहे हैं। प्रति विद्यालय एक शिक्षक की तैनाती की बात करें तो यहां पर करीब 17 शिक्षकों की कमी है। हालांकि यहां तैनात किसी भी शिक्षक ने गैर जनपद जाने की इच्छा नहीं जताई थी तो अन्य जनपदों के किसी भी शिक्षक ने नगर क्षेत्र के विद्यालयों में आने की इच्छा नहीं जताई थी। इसके चलते नगर क्षेत्र में शिक्षकों की कमी पूरे होने के आसार अभी नजर नहीं आ रहे हैं। नगर शिक्षा अधिकारी डॉ. शैलजा मिश्र का कहना है कि नगरीय क्षेत्र के शिक्षकों का समायोजन शहरी क्षेत्र में करना शासन स्तर पर प्रस्तावित है।
इनसेट-
नगर क्षेत्र पर एक नजर
विद्यालयों की संख्या - 42
प्रधानाध्यापक - 13
शिक्षकों की संख्या- 12
शिक्षकविहीन स्कूल- 05
शिक्षामित्र के हवाले - 25
अयोध्या मंडल में 1663 शिक्षकों की हुई घर वापसी
तबादला सूची के अनुसार, अयोध्या मंडल में कुल 1663 शिक्षकों की घर वापसी हुई है, जबकि 739 शिक्षक अपने घर पहुंच गए हैं। तबादला प्रक्रिया में 70 फीसदी महिला और 30 प्रतिशत पुरुष शिक्षक लाभान्वित हुए हैं। अयोध्या मंडल के जिलों से स्थानांतरित शिक्षकों में अमेठी से 267, अंबेडकरनगर से 81, अयोध्या से 88, बाराबंकी से 93 और सुल्तानपुर से 210 शिक्षकों के तबादले हुए हैं। जबकि मंडल के जिलों में आने वाले शिक्षकों में अंबेडकरनगर में 349, अमेठी में 170, अयोध्या में 402, बाराबंकी में 532 और सुल्तानपुर में 210 की आमद हुई है। उप शिक्षा निदेशक राम सागर पति त्रिपाठी ने बताया कि स्थानांतरित शिक्षकों को कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से गाइडलाइन की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
पठन पाठन होगा बेहतर, अब नहीं चलेगा बहाना
अभी तक अयोध्या मंडल में 745 शिक्षकों की कमी को आगे रख विभाग हाथ खड़ा कर देता था। लेकिन इस तबादले की प्रक्रिया के बाद अब मंडल के सभी जिलों में शिक्षकों की संख्या पर्याप्त हो गई है। दो जुलाई से परिषदीय स्कूल खुलने हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में शिक्षकों को ब्लाक आवंटित कर दिया जाएगा। जिलों में आए शिक्षकों को सबसे पहले एकल शिक्षक वाले स्कूलों और उसके बाद कम शिक्षकों वाले स्कूलों में भेजा जाएगा। इससे पठन-पाठन बेहतर होगा।