फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Bar Association formed a committee to help lawyers

वकीलों की मदद के लिए बार एसोसिएशन ने बनाई कमेटी

Sat, 18 Apr 2020 08:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Bar Association formed a committee to help lawyers
अयोध्या। लॉकडाउन में अधिवक्ताओं की मदद के लिए बार एसोसिएशन ने एक कमेटी का गठन करते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिस पर कॉल करने पर कमेटी के सदस्य जरूरतमंद अधिवक्ता व मुंशियों के आवास पर पहुंचकर उन्हें यथोचित मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के लिए पूर्व में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को पत्र लिखा था, जिसके बाद बार काउंसिल ने जरूरतमंद अधिवक्ताओं की सूची मांगी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण लगभग महीने भर से कचहरी बंद है। इसके बाद हुए लॉकडाउन की वजह से कचहरी पूर्णतया बंद कर दी गई। मुकदमों में केवल सामान्य तिथियां नियत की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते आर्थिक रूप से कमजोर अधिवक्ताओं की मदद के लिए बार एसोसिएशन ने अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, मंत्री नवीन मिश्र, पूर्व उपाध्यक्ष सौरभ मिश्र, अधिवक्ता मंसूर इलाही, रामशंकर तिवारी, आफताब उर्फ शेरू, अनुराग श्रीवास्तव समेत आठ अधिवक्ताओं की कमेटी का गठन किया गया है।
बार ने इन अधिवक्ताओं के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं, इन नंबरों पर फोन करके अधिवक्ता मदद ले रहे हैं। जो अधिवक्ता इन नंबरों पर फोन करते हैं, कमेटी के सदस्य उनके आवास पर पहुंचकर उनकी मदद कर रहे हैं।
बार एसोसिएशन ने पहले लॉकडाउन की शुरुआत में ही बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन को पत्र भेजकर जरूरतमंद अधिवक्ताओं की मदद के लिए आर्थिक पैकेज की मांग की थी।
इस पत्र को संज्ञान में लेते हुए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन हरिशंकर सिंह ने जरूरतमंद अधिवक्ताओं के नाम, पते, खाता नंबर व संबंधित बैंक का आईएफएससी कोड मांगा है।

संघ अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह व मंत्री नवीन मिश्र ने बताया कि लगभग एक हजार अधिवक्ताओं ने ये औपचारिकता पूरी कर दी है, इसकी सूची बनाकर अगले सप्ताह बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed