{"_id":"d14ace1208a8d9596c001e2db4bc82af","slug":"bar-association-elections-in-july-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में ही होगा बार एसोसिएशन का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में ही होगा बार एसोसिएशन का चुनाव
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाजज के प्रशासनिक कार्यालय से यह पत्र बार एसोसिएशन को हस्तगत करा दिया गया है। पत्र में बार से आशा की गई है कि वह तय समय सीमा में ही चुनाव संपादित कराएं। पत्र से संभावित प्रत्याशियों की बांछें खिल गई हैं।
बीते साल बार एसोसिएशन का चुनाव जुलाई महीने में ही चुनाव हुआ था। बीच में वकीलों ने प्रस्ताव देकर चुनाव जुलाई के बजाए दिसंबर में कराने की मांग की थी। प्रस्ताव पर बार की बैठक हुई।
जिसमें इस आशय का प्रस्ताव पारित हुआ कि बार चुनाव दिसंबर माह में कराए जाएं। संशोधन की मंजूरी के लिए बार प्रस्ताव को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश भेजा गया। इस प्रस्ताव को बार काउंसिल ने सर्वसम्मति से 6 जून को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार को इस आशय का पत्र बार काउंसिल के सचिव रामजीत सिंह यादव ने बार मंत्री को जिलाजज व जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि फैजाबाद बार एसोसिएशन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया जाना संभव नहीं है। प्रार्थनापत्र निरस्त किया जाता है।
बार एसोसिएशन से आशा की जाती है कि नियमानुसार कार्यकाल समाप्ति से पूर्व चुनाव कराना सुनिश्चित करेंगे। बार एसोसिएशन के मंत्री अजय कुमार दूबे ने बताया कि ऐसा कोई पत्र अभी उनको नहीं मिला।