फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya will be developed as spiritual capital of the world: Ashutosh Tandon

विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित होगी अयोध्या: आशुतोष टंडन

Mon, 19 Jul 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya will be developed as spiritual capital of the world: Ashutosh Tandon
अयोध्या-गांधी सभागार में सफाई कर्मियों का सम्मान करते नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन व मौजूद महाप? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने सोमवार को कहा कि अयोध्या का विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनेगी। रामनगरी का विकास दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण में अयोध्या को विश्वस्तरीय पर्यटन सिटी के साथ आधुनिक सुविधाओं वाला शहर बनाया जाना है।
विज्ञापन

इसमें अवस्थापना से लेकर श्रद्धालुओं व पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जानी है। इसके लिए सुनियोजित व समग्र विकास की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। इस पर कार्य भी तेजी से चल रहा है। दूसरे चरण नागरिक सुविधाएं जुटायी जाएंगी।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री ने सोमवार को अयोध्या के गांधी सभागार में 62 करोड़ की लागत से निर्मित 59 योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश 4-5 वर्ष पहले बीमार प्रदेश के रूप में जाना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब प्रदेश पूरे देश के हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है। पीएम आवास योजना, पीएम स्वनिधि, स्मार्ट सिटी व स्वच्छता समेत समस्त कार्यों में अग्रणी है। इससे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।
कोविड से बचाव में भी प्रदेश सरकार ने अन्य राज्यों की अपेक्षा बेहतर कार्य किया है। इससे कोराना संक्रमण को रोकने में काफी मदद मिली है। कोविड को रोकने मेें नगर विकास विभाग ने महती भूमिका अदा की है।
12 हजार 500 वार्डों में निगरानी समिति ने टेस्टिंग, दवा का वितरण व सफाई दल ने अपनी जान पर खेलकर सैनिटाइजेशन और सफाई व्यवस्था का काम किया है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने अपने स्वागत भाषण में नगर निगम के लिए अतिरिक्त बजट की भी मांग की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने अयोध्या के विकास कार्यों पर संतोष जताते हुए कहा कि जल्द ही यहां सभी तरह की नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी।
नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि नागरिक सुविधाओं से जुड़े सभी काम तेजी से चल रहे हैं। अयोध्या को आध्यात्मिक सिटी के साथ आधुनिक शहर के रूप में विकसित किए जाने की तैयारी है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक रामचंद्र यादव, विधायक बाबा गोरखनाथ, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, प्रभारी जिलाधिकारी अनीता यादव, नगर आयुक्त विशाल सिंह, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला समेत समस्त पार्षद मौजूद रहे।
नगर विकास मंत्री ने घोषणा की है कि शहर के सभी पार्कों का नए सिरे से सुंदरीकरण किया जाएगा। पहले ही शहर के छह पार्कों को अमृत योजना के तहत विकसित किया जा चुका है।
उन्होंने महापौर को निर्देशित किया है कि शेष सभी 33 पार्कों के सुंदरीकरण का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। इसके अलावा शहर में एक बड़ा अंत्येष्टि स्थल बनाने, यात्रियों के लिए रैन बसेरा व एक बड़े सरोवर को नए सिरे से विकसित किए जाने का एलान किया।
उन्होंने महापौर व नगर निगम के अधिकारियों से कहा है कि सभी कार्यों की योजना का प्रस्ताव शासन को भेजें। जिससे जल्द अनुमति दिलाकर योजना को धरातल पर उतारा जा सके।
नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन अयोध्या से बसपा के प्रस्तावित ब्राह्मण सम्मेलन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने हमेशा समाज को बांटने का कार्य किया है। भारतीय जनता पार्टी की नीति व ध्येय सबका साथ सबका विकास है।

मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कोरोना में बेहतरीन कार्य करने वाले 25 सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के बाद नगर विकास मंत्री ने समीक्षा बैठक की और रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के बाद लखनऊ रवाना हो गए।

अयोध्या-विभिन्न परियोजनाओं का बटन दबाकर लोर्कापण व शिलन्यास करते नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन व

अयोध्या-विभिन्न परियोजनाओं का बटन दबाकर लोर्कापण व शिलन्यास करते नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन व- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-गांधी सभागार परिसर में विभिन्न परियोजनाओं के शिलन्यास व लोर्कापण के बाद रखा शिलापट

अयोध्या-गांधी सभागार परिसर में विभिन्न परियोजनाओं के शिलन्यास व लोर्कापण के बाद रखा शिलापट- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-विभिन्न परियोजनाओं का लोर्कापण व शिलन्यास करते नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन,महापौर ऋषि?

अयोध्या-विभिन्न परियोजनाओं का लोर्कापण व शिलन्यास करते नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन,महापौर ऋषि?- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed