फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya will be decorated like Treta, 5.51 lakh Deepotsav will become world record

त्रेता जैसी सजेगी अयोध्या, 5.51 लाख दीपोत्सव बनेगा विश्व रिकार्ड

Tue, 15 Oct 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya will be decorated like Treta, 5.51 lakh Deepotsav will become world record
संत-धर्माचार्यों का हाथ जोड़कर अभिवादन करते मुख्य सचिव व डीजीपी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। इस बार दीपोत्सव पर त्रेतायुग के दृश्यों व झांकियों को जमीं पर उतारने की तैयारी है। दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्य सचिव ने मंगलवार को संत-धर्माचार्य, जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ बैठकें कीं।
विज्ञापन

तय हुआ कि इस बार सरयू के जल से पहली बार हर की पौढ़ी की तरह अविरल प्रवाहमान होने जा रही राम की पैड़ी में कुंभ जैसा स्नान का उत्साह भी दिखना चाहिए। 5.51 लाख दीप जलाने का नया विश्व रिकार्ड बनाने में सबकी भागीदारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य सचिव आके तिवारी कई आला अधिकारियों संग मंगलवार को पौने 10 बजे हवाई अड्डे पर खास विमान से उतरे। वे सवा छह घंटे अयोध्या में रहे। सबसे पहले सीधे रामनगरी पहुंचकर दीपोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर तुलसी स्मारक भवन में संतों के सानिध्य में बैठकर दीपोत्सव की भव्यता का खाका खींचा। कलेक्ट्रेट में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ दो घंटे चर्चा की।
मुख्य सचिव ने राम की पैड़ी, सरयू घाट और रामकथा पार्क का निरीक्षण अधूरे कार्यों पर फटकार भी लगाई और इन सभी कार्यों को 20 अक्तूबर तक पूरा करने को कहा।
रामकथा पार्क में रामराज्याभिषेक समारोह को भव्य बनाने के लिए दिशा निर्देश दिया। अस्थाई मंच को बेहतर बनाने की बात कही। इसके बाद राम की पैड़ी पहुंचकर अविरल जल धारा के कार्यों की जानकारी ली।
अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी ने उन्हें बताया कि कुंभ की तरह इस बार दीपोत्सव में राम की पैड़ी पहली बार प्रवाहमान होगी। जल बिल्कुल स्वच्छ एवं अविरल होगा, स्नान लायक होगा।
सरयू नहर खंड के मुख्य अभियंता वीके निरंजन व जय सिंह ने जानकारी दी कि कि पैड़ी पर 64 मीटर का नया घाट निर्मित किया गया है। पानी जहां फ्लो होना है वहां आरसीसी बेड बनाए गए हैं।
सहस्रधारा घाट पर पंप हाउस बनाया गया है जहां से सरयू का पानी राम की पैड़ी में अविरल रूप से प्रवाहित होगा। बताया कि जो छह पंप पैड़ी में लगे हैं उनमें से 4 की टेस्टिंग की जा चुकी है, शेष दो पंपों की टेस्टिंग भी 18 तक कर ली जाएगी। पानी का बहाव 80 सेमी प्रति सेंकड के अनुसार होगा।
उधर, दूसरी तरफ स्कैप चैनल व दो पुल बनाने का काम भी जारी है जिसके चलते नयाघाट मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो चुका है। राम की पैड़ी से अस्थाई मार्ग बनाया गया है।
जनभागीदारी से जलेंगे रिकार्ड दीप: मुख्य सचिव
मुख्य सचिव आरके तिवारी ने राम की पैड़ी पर निरीक्षण के दौरान कहा कि जनभागीदारी से शहर में 5 लाख 51 हजार दीप जलेंगे। इसमें दो लाख दीप जनभागीदारी से व बाकी प्रशासन की व्यवस्था से जलाए जाएंगे। राम की पैड़ी पर चार लाख दीप जलाने का ले आउट तैयार किया गया है। दीपोत्सव की तैयारी तेजी से चल रही है। इस बार दीपोत्सव ऐतिहासिक होगा, रिकॉर्ड दीप जलेंगे।
जल-थल व नभ में रहेगी पुख्ता सुरक्षा: डीजीपी
डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि जनसहभागिता से भव्य रूप में दीपोत्सव मनाएंगे। दीपोत्सव पर पांचों दिन जल-थल व नभ से सुरक्षा की अभेद्य व्यवस्था रहेगी। अयोध्या विवाद की सुनवाई व फैसला को लेकर धारा 144 लागू है, लेकिन दीपोत्सव व परंपरागत मेले के उत्साह में इससे कोई दिक्कत नहीं आए , ऐसा हमारा प्रयास है। जिस तरह इस वर्ष कुंभ महोत्सव की चर्चा पूरे विश्व में हुई, उसी तरह दीपोत्सव की भी चर्चा होनी चाहिए। सफाई व सुरक्षा पर फोकस करने की जरूरत है।
इस बार थाने में भी मनेगा दीपोत्सव : डीजीपी
डीजीपी ने कहा कि इस बार सभी थाने में भी दीपोत्सव मनाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि रामनगरी तो रोशनी से जगमग होगी ही। पुलिस विभाग को भी इस उत्सव से जोड़ने की योजना है। उन्होंने बताया कि शहर के सभी थानों में दीपोत्सव के दौरान दीप जलाने की योजना तैयार की जा रही है। दीपोत्सव को महाउत्सव बनाने का लक्ष्य है।

मुख्य सचिव ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा
मुख्य सचिव ने दीपोत्सव के कार्यों का निरीक्षण करने के बाद हनुमंत लला के दरबार में भी माथा टेका। यहां पहुंचने पर पुजारी रमेश दास व पुजारी राजूदास द्वारा मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह एके अवस्थी, डीजीपी ओपी सिंह सहित अन्य अधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। करीब 15 मिनट तक बजरंग बली के दरबार में मुख्य सचिव ने अपनी श्रद्धा अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed