{"_id":"63548078b3cabd49dc0c95d4","slug":"ayodhya-ramnagari-will-be-illuminated-with-the-lamps-of-progress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya : तरक्की के दीयों से रोशन होगी रामनगरी, भव्य और दिव्य अयोध्या में नई इबारत लिखने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya : तरक्की के दीयों से रोशन होगी रामनगरी, भव्य और दिव्य अयोध्या में नई इबारत लिखने की तैयारी
Sun, 23 Oct 2022 05:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
नितिन मिश्र, अयोध्या
नितिन मिश्र, अयोध्या
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Oct 2022 05:15 AM IST
सार
Ayodhya : रामनगरी इस दीपोत्सव में न सिर्फ दीप जलाने का नया विश्व रिकार्ड बनाएगी, बल्कि एक नई इबारत लिखने की भी तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार दीपोत्सव में शामिल हो रहे हैं। माना जा रहा है कि रामनगरी इस बार तरक्की के दीयों से रोशन होगी।
विज्ञापन
दीपोत्सव...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामनगरी इस दीपोत्सव में न सिर्फ दीप जलाने का नया विश्व रिकार्ड बनाएगी, बल्कि एक नई इबारत लिखने की भी तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार दीपोत्सव में शामिल हो रहे हैं। माना जा रहा है कि रामनगरी इस बार तरक्की के दीयों से रोशन होगी। पीएम मोदी रामनगरी को हजारों करोड़ की सौगात देेंगे, जो रामनगरी की तरक्की, आर्थिक संपन्नता का मार्ग प्रशस्त करेगी। तैयारियां देखकर यह कहा जा रहा है कि श्रीरामजन्मभूमि की मुक्ति के बाद यह पहला अभूतपूर्व दीपोत्सव है।
विज्ञापन
5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी ने राममंदिर का भूमिपूजन किया, लेकिन उस दौरान मोदी ने अयोध्या को कोई सौगात नहीं दी थी। अब जब पीएम दूसरी बार अयोध्या आ रहे हैं तो स्थिति अनुकूल है, राममंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है, विकास कार्य तेजी से गतिमान हैं। यह दीपोत्सव वास्तव में श्रीरामलला की मुक्ति की खुशी का उत्सव है। अब तक पांच दीपोत्सव हो चुके हैं। रामनगरी में देश-विदेश के 1800 से अधिक लोक कलाकार इस बार दीपोत्सव का वैभव बढ़ाते दिखेंगे।
विज्ञापन
तीन घंटा बीस मिनट अयोध्या में रहेंगे पीएम
छठवें दिव्य दीपोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन घंटा बीस मिनट अयोध्या में रहेंगे। इस दौरान श्रीराम जन्म भूमि पहुंचकर रामलला का दर्शन-पूजन करने के उपरांत श्रीराम जन्म भूमि मंदिर के निर्माण कार्यों की प्रति भी देखेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री दोपहर 3:45 बजे वह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। 4:40 पर वह अयोध्या की हवाई पट्टी पर लैंड करेंगे। 4:45 बजे सड़क मार्ग से श्रीराम जन्म भूमि के लिए प्रस्थान करेंगे। 5:05 बजे तक यहां पर प्रधानमंत्री रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे। 5:40 बजे वह रामकथा पार्क पहुंचेंगे। वहां 6:10 बजे तक भगवान श्रीराम के स्वरूप का राज्याभिषेक करेंगे। 6:40 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल राम की पैड़ी पहुंचेंगे और दीपोत्सव में शामिल होंगे।