{"_id":"6212a1bc96789223524b5f2c","slug":"ayodhya-railway-station-beautification-work-in-final-phase-expected-to-be-completed-in-march-faizabad-news-lko618716639","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य अंतिम चरण में, मार्च में पूरा होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य अंतिम चरण में, मार्च में पूरा होने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण का प्रथम फेज का कार्य अंतिम चरण में है। इसके मार्च के अंतिम दिनों में पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्किंग समेत कर्मचारी आवास पहले ही तैयार होकर उपयोग में लाया जा रहा है। नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है, इस बिल्डिंग में फिनिशिंग का कार्य भी लगभग पूरा होने के कगार पर है। यहां पर कनेक्टिविटी और सुविधाओं को बढ़ाने का काम भी जोर शोर से चल रहा है।
जल्द ही यहां पहुंचने वाले रेल यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ ही आध्यात्म का भी अनुभव होगा। केंद्र सरकार द्वारा अयोध्या के विकास योजना के अंतर्गत बन रहे अयोध्या रेलवे स्टेशन का विस्तार व सुंदरीकरण के बाद जब रेल यात्री अयोध्या रेलवे स्टेशन पर उतरेंगे तो उन्हें किसी मंदिर या तीर्थ स्थल पर पहुंचने का अहसास हो, इसके लिए प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि मॉडल के तर्ज पर अयोध्या रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है।
यह पूरी तरह से एयरकंडीशन युक्त विशाल परिसर की दीवारों पर लिखी रामायण की चौपाइयां व प्रसंगों का चित्र आपको अयोध्या की संस्कृति का एहसास कराएगा। वहीं, रेलवे स्टेशन पर करीब एक लाख लोगों के रुकने की व्यवस्था होगी। इस योजना पर शुरू में 80 करोड़ की लागत का अनुमान लगाया गया जो अब करीब 150 करोड़ तक पहुंच गया है। अयोध्या रेलवे स्टेशन पर आम दिनों में प्रतिदिन औसतन तीन हजार के करीब यात्री आते जाते हैं।
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण होने के बाद इस संख्या में पांच से छह गुना इजाफा होने की संभावना है। इस संभावना को परखते हुए केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में इस स्टेशन के सुंदरीकरण करने का कार्य शुरू किया था। अयोध्या रेलवे स्टेशन का श्रीराम मंदिर मॉडल की तर्ज पर निर्मित किया जा रहा है, दो शिखर का निर्माण किया जा रहा है।
मुख्य द्वार के ऊपर धनुष चक्र और मुकुट का निर्माण होगा। स्टेशन का ऊपर हिस्सा ग्रीन लाइट से चमकेगा। बुजुर्गों व महिलाओं की सुविधा के लिए लिफ्ट व एस्केलेटर भी लगाए जा रहे हैं। एक्सेलेटर का कार्य करीब-करीब पूरा हो चुका है। दो फुट ओवरब्रिज में से एक, कर्मचारियों का आवास, पार्किंग स्थल आदि का निर्माण पहले ही पूरा हो चुका है।
साथ ही नई बिल्डिंग में अत्याधुनिक वातानुकूलित वेटिंग रूम, वॉशरूम, पेयजल बूथ, फूड प्लाजा समेत अन्य सुविधाएं बनकर लगभग तैयार हैं। इसके अलावा स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म का विस्तार किया जाएगा। जिससे करीब एक लाख तक की भीड़ यहां रुक सकेगी। साथ ही पूरा स्टेशन एलईडी लाइट से जगमगाएगा।
यहां दो दर्जन पेयजल बूथ, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए 150 से अधिक स्टील की बेंच, प्रतीक्षालय, विश्रामालय भी जल्द बनकर तैयार होगा। अयोध्या स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य अब अंतिम दौर में हैं। फिनिशिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उम्मीद है कि मार्च के अंतिम सप्ताह तक यह यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।