फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya police will take action against sharing fake obscene photo of Ram temple priest Mohit Pandey

Ram Mandir: पुजारी मोहित पांडे की वायरल अश्लील फोटो पर पुलिस की कार्रवाई, गुजरात से कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Tue, 12 Dec 2023 01:39 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Dec 2023 01:39 PM IST
सार

अयोध्या में राम मंदिर के लिए नियुक्त नए पुजारी मोहित पांडेय की फर्जी फोटो पोस्ट करने वालों पर अयोध्या पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Ayodhya police will take action against sharing fake obscene photo of Ram temple priest Mohit Pandey
फर्जी फोटो मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर के लिए नियुक्त नए पुजारी मोहित पांडेय की फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसको लेकर अयोध्या पुलिस ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनका डीपफेक फोटो बनाया गया है। फर्जी फोटो पोस्ट करने वालों पर अयोध्या पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। साथ ही गुजरात से कांग्रेस नेता हितेंद्र पीठाडीया को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मोहित पांडेय ऐसे आए सुर्खियों में
अयोध्या के श्रीराम मंदिर मेंं दूधेश्वरनाथ वेद विद्यापीठ के छात्र मोहित पांडेय का चयन हुआ है। लगभग 3000 हजार पुजारियों के साक्षात्कार में से 20 का चयन किया गया है। जिसमें से एक मोहित भी शामिल हैं। चयनित सभी पुजारियों को छह माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन


वेद विद्यापीठ के आचार्य लक्ष्मीकांत पाढ़ी ने बताया कि मोहित सीतापुर का रहने वाले हैं। उसने दूधेश्वरनाथ वेद विद्यापीठ में सात वर्ष तक सामवेद की शिक्षा ली। सामवेद की शिक्षा पूरी होने के बाद आचार्य की पढ़ाई के लिए तिरुपति चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य की डिग्री लेने के बाद वह पीएचडी की तैयारी भी कर रहे हैं। उन्होंने इस बीच राम मंदिर के पुजारी के लिए भी आवेदन किया था, जिसमें उनका चयन हो गया है। इनके अलावा ऋषभ शर्मा वहां पहले से ही पुजारी के रूप में तैनात हैं।दूधेश्वरनाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि ने बताया कि यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। इससे पहले आचार्य तयोराज उपाध्याय और आचार्य नित्यानंद को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed