{"_id":"6473b670f2f5dc3216058437","slug":"ayodhya-now-tourists-will-be-able-to-enjoy-paragliding-in-ramnagari-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya : अब रामनगरी में पर्यटक उठा सकेंगे पैराग्लाइडिंग का लुत्फ, सेवा शुरू, सुबह-शाम मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya : अब रामनगरी में पर्यटक उठा सकेंगे पैराग्लाइडिंग का लुत्फ, सेवा शुरू, सुबह-शाम मिलेगी सुविधा
Mon, 29 May 2023 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 29 May 2023 05:43 AM IST
सार
अयोध्या में रविवार से यह सेवा शुरू कर दी गई है। मंडलायुक्त ने पैराग्लाइडिंग सेवा का रविवार देर शाम उद्घाटन किया। इसके लिए सरयू तट के बालू घाट के इलाकों को चुना गया है।
विज्ञापन
सरयू तट पर पहुंचा सरकारी अमला...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामनगरी आने वाले पर्यटक अब यहां पैराग्लाइडिंग का लुत्फ भी ले सकेंगे। अयोध्या में रविवार से यह सेवा शुरू कर दी गई है। मंडलायुक्त ने पैराग्लाइडिंग सेवा का रविवार देर शाम उद्घाटन किया। इसके लिए सरयू तट के बालू घाट के इलाकों को चुना गया है। यह साइट पैराग्लाइडिंग के मानकों पर खरी उतरती है। पैराग्लाइडिंग के जरिए पर्यटक आसमान से अयोध्या की भव्यता निहार सकेंगे।
विज्ञापन
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया गया है। इस क्लब की सारी गतिविधियां विकास प्राधिकरण के अधीन होंगी। पैराग्लाइडिंग एक रोमांचक स्पोर्ट्स है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इससे रामनगरी में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए पवनसुत कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया गया कि इस खेल का आयोजन हर रोज सुबह चार घंटे और शाम को दो घंटे किया जाएगा। सुबह 6 से 10 बजे तक पैराग्लाइडिंग करने के लिए पर्यटकों को 1300 व शाम 4 से 6 बजे तक के लिए 1500 का शुल्क देना पड़ेगा।
विज्ञापन