फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya news: VHP tellng the story of Ram temple's victory by short film

लघु फिल्म से विहिप बता रही है राममंदिर की विजय गाथा, सोशल मीडिया पर आल्हादित हैं भक्त

Mon, 11 Jan 2021 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Jan 2021 01:21 AM IST
सार

  • 1528 से लेकर राममंदिर निर्माण शुरू होने तक का सफर
  • 18 मिनट की लघु फिल्म को किया जा रहा शेयर

विज्ञापन
Ayodhya news: VHP tellng the story of Ram temple's victory by short film
एक झलक... - फोटो : amar ujala

विस्तार

राम भक्तों को राममंदिर से जोड़ने के लिए विहिप लघु फिल्म के जरिए राममंदिर की विजय गाथा बता रही है। विहिप द्वारा 18 मिनट की इस लघु फिल्म को इंटरनेट मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग राममंदिर की विजय गाथा से रू-ब-रू हो सकें।

विज्ञापन


प्रसिद्ध फिल्म निर्माता व निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने ‘श्रीराम जन्मभूमि की विजय गाथा’ नामक यह लघु फिल्म तैयार की है। 18 मिनट की इस फिल्म में 1528 ई. से लेकर अब तक की पूरी कहानी दर्शाई गई है। फिल्म की शुरूआत 1528 से शुरू हुई राममंदिर के संघर्ष की कहानी से हुई है। बताया गया है कि विदेशी आक्रांताओं ने किस तरह देश के हिंदू मंदिरों को नष्ट किया। किस तरह मुगल आक्रांता बाबर द्वारा राममंदिर को तोड़ा गया। 
विज्ञापन


सरयू कई बार रक्त से लाल हुई। 15 अगस्त 1947 को देश की आजादी के बाद राममंदिर मुक्ति को लेकर उमड़े आस्था के ज्वार को भी बखूबी दर्शाया गया है।  इसके साथ ही 9 नवंबर 2019 को राममंदिर के हक में आए ऐतिहासिक निर्णय को भारत के स्वाभिमान का विजय बताते हुए मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट गठन से लेकर 5 अगस्त को पीएम मोदी के हाथों हुए राममंदिर के भूमिपजन को दर्शाने के साथ ही फिल्म का समापन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट को अब तक 13 हजार लोगों ने देखा
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने भी दो दिन पहले अपने फेसबुक पेज पर 18 मिनट की लघु फिल्म ‘श्रीराम जन्मभूमि की विजयगाथा’ को पोस्ट किया है जिसे रामभक्तों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। दो दिनों के भीतर अब तक अब तक 13 हजार लोग इस लघु फिल्म को देख चुके हैं जबकि 680 लोगों ने अब तक फिल्म को शेयर किया है। विहिप के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विश्व हिंदू परिषद अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल और इंटरनेट मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर इस फिल्म को शेयर कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed