फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya News: Shila of Nepal's Gandaki river reaches Ayodhya, Champatrai and hundreds of people welcomed

Ayodhya News : शलिग्राम की शिला पहुंची अयोध्या, श्रीहरि का स्वरूप शालिग्राम शिला का हुआ भव्य अभिनंदन

Wed, 01 Feb 2023 11:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 01 Feb 2023 11:04 PM IST
सार

अयोध्या पहुंचने पर शालिग्राम शिला पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र, निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित अन्य भाजपा नेताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

विज्ञापन
Ayodhya News: Shila of Nepal's Gandaki river reaches Ayodhya, Champatrai and hundreds of people welcomed
अयोध्या पहुंची शिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के जनकरपुर से चलकर शालिग्राम शिला बुधवार की देर रात रामनगरी अयोध्या पहुंच गई। भगवान विष्णु का स्वरूप मानी जाने वाली शालिग्राम शिला का राम नगरी में भव्य अभिनंदन किया गया। हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार की देर रात करीब 9 बजे जैसे ही शालिग्राम यात्रा पहुँची फिजाओं में जय श्री राम गूंजने लगा। लोगों ने पुष्प वर्षा की तो जमकर आतिशबाजी भी हुई है।भगवान राम की नगरी में शिला के स्वागत के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी काफी देर तक इंतजार करते रहे।

विज्ञापन


अयोध्या पहुंचने पर शालिग्राम शिला पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र, निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित अन्य भाजपा नेताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन


इसके बाद सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ नाचते गाते भक्तों की भीड़ व जय श्रीराम के उद्घोष के बीच शालिग्राम यात्रा रामसेवक पुरम कार्यशाला पहुंची। यहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी वाह सृष्टि महंत देवेंद्र दास ने शालिग्राम शिला पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्रेन के माध्यम से शिला को रामसेवक पुरम में गाड़ी से उतार कर रखा गया। इससे पूर्व वैदिक आचार्यों के निर्देशन में शालिग्राम की आरती भी उतारी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल की पवित्र काली गंडकी नदी से ये पत्थर निकाले गए हैं। अभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शिला को 26 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना किया गया था। इस दौरान यह बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश में कुशीनगर और गोरखपुर होते हुए बुधवार को अयोध्या पहुंची है।

नेपाल की शालिग्रामी नदी से निकाले गए दो बड़े पत्थरों को दो बड़े ट्रकों पर लादकर भारत लाया गया। इस दौरान वह बिहार के गोपालगंज, मधुबनी, दरभंगा के साथ उत्तर प्रदेश के कुशीनगर और गोरखपुर से होते हुए अयोध्या पहुंची।

शालिग्राम शिला यात्रा की अगुवाई राम जानकी मंदिर नेपाल के महंत राम पतेश्वर दास, नेपाल सरकार के पूर्व गृहमंत्री विमलेंद्र निधि सहित विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज व राम मंदिर के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल कर रहे थे। यात्रा के साथ नेपाल से करीब 200 भक्त भी अयोध्या पहुंचे हैं।

आज आ सकते हैं सीएम योगी
अनेक स्थानों पर लोगों ने जय श्रीराम के नारों के बीच शिलाओं का पुष्पवर्षा से स्वागत किया। इन शिलाओं का रामसेवकपुरम में ही अयोध्या के संत पूजन कर उन्हें राम मंदिर के लिए भेंट करेंगे। इसके लिए अयोध्या के करीब सौ महंतों को आमंत्रित किया गया है। गुरुवार की सुबह 10 बजे रामसेवक पुरम में पूजन का कार्यक्रम होगा बताया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस पूजन कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं।

पूरा विश्व कर रहा राम मंदिर का अभिनंदन
जानकी मंदिर से जुड़े महंत राम रोशन दास ने कहा कि शालिग्राम शिला को विष्णु का अवतार माना गया है। शालिग्राम शिला में प्राण प्रतिष्ठा नहीं की जाती है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूरा विश्व राम मंदिर का हार्दिक अभिनंदन कर रहा है राम मंदिर बन भी रहा है। यहां से हम लोगों को कहा गया था कि अगर वहां पर इस आकार और इस गुणवत्ता का पत्थर उपलब्ध हो तो हम राम की प्रतिमा बाल स्वरूप उसी से बनाएंगे। वही शिला जनकपुर वासी हर्षित होकर लेकर आए हैं। 


सरकार शुरू करें जनकपुर अयोध्या ट्रेन सेवा
शिला यात्रा के साथ आए जनकपुर के मेयर मनोज कुमार शाह ने कहा कि पहले नेपाल से राम लला के धनुष देने की बात कही गई थी। बाद में शालिग्राम शिला की बात आई। नेपाल सरकार द्वारा ऑर्कियोलॉजिकल टेस्ट कराने के बाद शिला जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास को सौंपी गई। उसके बाद हम यात्रा लेकर निकले हैं। शालिग्राम शिला यात्रा से द्वापर- त्रेता का संबंध कलयुग में प्रगाढ़ हो रहा है । उन्होंने कहा कि नेपाल व भारत सरकार से हमारी मांग है कि जनकपुर अयोध्या के बीच एक रेल सेवा शुरू की जाए। जिससे आवागमन आसान होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed