फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya News: Mass marriage ceremony of Labor Department, 1353 couples tied together

Ayodhya News : श्रम विभाग का सामूहिक विवाह समारोह, एक साथ परिणय सूत्र में बंधे 1353 जोड़े

Fri, 25 Nov 2022 01:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 25 Nov 2022 01:39 PM IST
सार

समारोह में 14 मुस्लिम जोड़ों ने भी निकाह किया। विवाह समारोह में 300 हवन कुंड बनाए गए थे, प्रत्येक हवन कुंड पर चार चार जोड़ो ने विवाह किया। सभी जोड़ों को पूजन सामग्री, दूल्हे का सेहरा व दुल्हन को चुनरी प्रदान की गई।

विज्ञापन
Ayodhya News: Mass marriage ceremony of Labor Department, 1353 couples tied together
अयोध्या में सामूहिक विवाह का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रम विभाग द्वारा आयोजित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की सामूहिक विवाह समारोह का श्रम मंत्री अनिल राजभर ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस समारोह में 1353 जोड़ों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाई। गायत्री परिवार के द्वारा वैदिक रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया।

विज्ञापन

 

वहीं समारोह में 14 मुस्लिम जोड़ों ने भी निकाह किया। विवाह समारोह में 300 हवन कुंड बनाए गए थे, प्रत्येक हवन कुंड पर चार चार जोड़ो ने विवाह किया। सभी जोड़ों को पूजन सामग्री, दूल्हे का सेहरा व दुल्हन को चुनरी प्रदान की गई। विवाह उपरांत श्रम मंत्री समेत सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, श्रम विभाग के परामर्श दात्री समिति के सदस्य रघुराज प्रताप सिंह, श्रम उपायुक्त अनुराग मिश्र, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा समेत अन्य ने विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed