फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya News: 50 percent work of first floor of Ram temple completed

Ayodhya News : राममंदिर के प्रथम तल का 50 फीसदी काम पूरा, ट्रस्ट ने देश-दुनिया को दिखाई निर्माण की प्रगति

Fri, 15 Sep 2023 06:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 15 Sep 2023 06:16 AM IST
सार

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चपंत राय ने इस वीडियो को अपने टिवटर हैंडल पर पोस्ट किया है। वीडियो में मंदिर के भूतल व प्रथम तल के लिए चल रहे कार्यों को दिखाया गया है। राममंदिर के प्रथम तल का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
Ayodhya News: 50 percent work of first floor of Ram temple completed
अयोध्या राम मंदिर - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीरामजन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन राममंदिर का एक नया वीडियो सामने आया है। 59 सेकेंड के इस वीडियो में देश-दुनिया के भक्तों को मंदिर निर्माण की प्रगति दिखाई जा रही है। बृहस्पतिवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चपंत राय ने इस वीडियो को अपने टिवटर हैंडल पर पोस्ट किया है। वीडियो में मंदिर के भूतल व प्रथम तल के लिए चल रहे कार्यों को दिखाया गया है। राममंदिर के प्रथम तल का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


वीडियो के बैकग्राउंड में मर्यादा की परिभाषा है, श्रीराम का भजन गूंज रहा है। पहले दृश्य में राममंदिर के विहंगम दृश्य को दिखाया गया है। दूसरे दिन में कारीगर पत्थर तराश रहे हैं जबकि तीसरे में रिटेनिंग वॉल को दिखाया गया है। चौथे दृश्य में मूर्तिकार पत्थरों पर मूर्तियों का निर्माण कर रहे हैं। पांचवे व छठवें दृश्य में गर्भगृह को दिखाया गया है।
विज्ञापन


बतातें चलें कि राममंदिर के भूतल का काम लगभग पूरा हो चुका है। भूतल की फर्श का काम अंतिम चरण में हैं, जबकि स्तंभों पर मूर्तियां उकेरने का काम भी तेजी से चल रहा है। वहीं प्रथम तल का 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। राममंदिर को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा दीवार का काम भी 80 फीसदी पूरा हो चुका है। इसके लिए 33 केवीए के पॉवर प्लांट की भी स्थापना की जा रही है। रामजन्मभूमि परिसर में सड़कों का भी निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामजन्मभूमि में स्थापित होगा भारत नाम का पत्थर, राजस्थान के भक्त ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया है पत्थर
देश का नाम इंडिया की जगह भारत करने की चर्चा इन दिनों आम है। इसी बीच राजस्थान के एक भक्त ने भारत लिखा हुआ एक पत्थर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया है। सूत्रों का दावा है कि इस पत्थर को राम जन्मभूमि परिसर में स्थापित किया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो श्री राम जन्मभूमि परिसर पहला ऐसा मंदिर होगा जहां पर भारत लिखा हुआ स्तंभ नए सिरे से स्थापित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रयास है कि इंडिया शब्द हटाकर अब देश में सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में भारत नाम प्रयोग किया जाए। बीते दिनों जी-20 समिट के दौरान राष्ट्रपति कार्यालय से जारी किए गए आमंत्रण पत्र में भी रिपब्लिक आफ भारत लिखा होने के बाद चर्चा जोरों पर थी। वहीं भारत लिखे इस पत्थर के अयोध्या पहुंचने पर इन कयासों को पंख लग रहे हैं।


इस बारे में विश्व हिंदू परिषद के भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भारत तो पहले से ही नाम था कुछ कथित लोगों ने इस देश का नाम इंडिया रख दिया। हमारे धार्मिक ग्रंथो में हमारी पूजा पद्धति में देश का नाम आने पर भारत ही कहा जाता है। प्रधानमंत्री का सपना है भारत को सिर्फ एक नाम से जाना जाए। जिसकी शुरुआत सर्वप्रथम राम जन्मभूमि से हो गई है। राम जन्मभूमि के कारसेवक पुरम कार्यालय में राजस्थान से भारत लिखा हुआ पत्थर राजस्थान के एक श्रद्धालु ने प्रभु श्री राम के मंदिर के लिए देकर यह संदेश दिया है कि राम जन्मभूमि भारत के नाम से पूरी दुनिया में मंदिर का नाम जाना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed