फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya film festival

अयोध्या फ़िल्म फेस्टिवल में सिने जगत की कई हस्तियों का होगा जमावड़ा

Sat, 14 Dec 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
ayodhya film festival
अयोध्या। अवाम का सिनेमा के बैनर तले आयोजित होने वाले 13वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। 16 से 18 दिसंबर तक आयोजन का गवाह अवध विश्वविद्यालय का स्वामी विवेकानंद सभागार बनेगा।
विज्ञापन

इस दौरान देश-विदेश के सिनेमा और साहित्य जगत की हस्तियों के साथ ही फिल्मों का तीन दिवसीय मेला सितारों से सजा नजर आएगा।
अयोध्या फिल्म फेस्टिवल में इस वर्ष जानेमाने निर्देशक प्रकाश झा, बॉलीवुड अभिनेता ऋषि भूटानी, तेलगू और हिंदी फिल्मों के अभिनेता आदित्य ओम, हिंदी और भोजपुरी अभिनेत्री संभावना सेठ, टीवी और फिल्म अभिनेता संदीप आनंद शामिल होंगे।
विज्ञापन

हिंदी और भोजपुरी अभिनेता अविनाश द्विवेदी, वेब सीरीज और फिल्म अभिनेता अजय महेंद्रू, हॉलीवुड अभिनेता अर्फी लांबा, वरिष्ठ फिल्म संपादक शरद सोंधी, चर्चित सेंड कलाकार हिमांशु शेखर पारिदा, फेस्टिवल ज्यूरी चैयरमैन मोहन दास आदि की मौजूदगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बड़े चेहरों के बीच साहित्य और सिनेमा का मेल तीन दिनों तक अयोध्या को विश्व पटल पर लंबे समय तक यादगार तोहफा दिए जाने की तैयारी है। इसके लिए आयोजक मंडल की ओर से प्रदर्शित होने वाली फिल्मों के चयन और उनको अंतिम रूप से चयनित करने की प्रक्रिया जारी है।
इस वर्ष विदेशी कैटेगरी की फिल्में भी आयोजन का हिस्सा बनेंगी। वहीं आयोजन के दौरान फिल्मों के अलावा सांस्कृतिक समारोह आयोजन भी भव्यता को चार चांद लगाएंगे।
अवाम का सिनेमा के के संस्थापक शाह आलम ने बताया कि देश में काकोरी एक्शन के महानायकों की याद में शुरू हुआ सिनेमा का यह सफर क्रांतिवीरों की विरासत को समेटे हुए लगातार आयोजित हो रहा है।

अयोध्या से शुरू हुआ यह सफर जयपुर, मऊ, चौरीचौरा, बरहज, आजमगढ़, कैथी (वाराणसी), औरैया, इटावा, दिल्ली, जम्मू, बिजनौर, कारगिल आदि जगहों पर लगातार आयोजित होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed