फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya festival

अयोध्या महोत्सव में सजी भजनों की महफिल

Fri, 27 Dec 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
ayodhya festival
अयोध्या महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रख्यात कलाकारों की प्रस्तुति से अयोध्या महोत्सव का मंच दूसरे दिन भी गुलजार रहा। भजन संध्या में वाराणसी की ज्योति शर्मा व पंडित बृजमोहन तिवारी ने अपने भजनों के माध्यम से पूरे परिवेश को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन

हास्य कवि शम्भू शेखर ने अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को खूब हंसाया। प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण ने दीप प्रज्जवलन के उपरांत कहा कि कला व संस्कृति हमारी जीवन शैली का अभिन्न अंग है। हमारी इस विरासत व परंपरा को सदा संजोए रखने की आवश्यकता है। इस प्रकार के आयोजन इसमें अपना महती योगदान देते है।
विज्ञापन

महोत्सव के संयोजक विधायक रामचंदर यादव ने कहा कि रामनगरी अयोध्या सांस्कृतिक दृष्टि से काफी समृद्धशाली है। मर्यादित जीवन जीने की पावन धारा का प्रवाह अयोध्या से पूरे विश्व में हुआ है। बताया कि भारतीय शिल्प कलाकारों को यहां से एक बेहतर प्लेटफार्म प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्कृति को विकसित करने के साथ आयोजन रोजगार सृजन का कार्य भी करता है। इसके उपरांत आयोजित भजन संध्या में वाराणसी की ज्योति शर्मा व पंडित बृजमोहन तिवारी ने अपने भजनों के माध्यम से पूरे परिवेश को भक्तिमय कर दिया।
हास्य कवि शम्भू शेखर ने अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को खूब हंसाया। इससे पूर्व अयोध्या महोत्सव न्यास के मुख्य संयोजक विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने प्राविधिक मंत्री को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
शुक्रवार को दिन में कार्यक्रम की शुरुआत महोत्सव के मुख्य संयोजक व अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन के द्वारा किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव में प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान किया जा रहा है। जिससे उनकी कला में और निखार आ सके। सांस्कृतिक आयोजन में लोक संस्कृति, कला, दर्शन, साहित्य, शिक्षा का समागम है। जिसे अयोध्या की महिमा और गरिमा के अनुरूप विकसित किया गया है।

दीप प्रज्ज्वलन के दौरान विधायक शोभा सिंह चौहान, कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू मौजूद रहे। इस दौरान अवध इंटरनेशनल के बच्चों ने शिव तांडव व केटी पब्लिक स्कूल ने गुजराती फॉग डांस की प्रस्तुति की। एचसीजे एकेडमी के बच्चों ने देशभक्ति गीतों के माध्यम से दर्शकों की तालियां बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed