{"_id":"602814278ebc3ee8eb4887ae","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5646955160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से लौट रहे वृद्ध की ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार से लौट रहे वृद्ध की ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर मौत
विज्ञापन
अमानीगंज। खंडासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार में शनिवार दोपहर बाजार से खरीददारी कर घर लौट रहे साइकिल सवार वृद्ध की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खंडासा थाना क्षेत्र के पूरे खुशियाल मजरे अटेसर निवासी राम अवध (65) पुत्र रामराज सुबह 10 बजे साइकिल से अमानीगंज बाजार घरेलू सामान खरीदने आए थे। बैंक से 15 सौ रुपये निकालने के बाद घरेलू सामान की खरीदारी की और अमानीगंज बाजार के पूर्वी नाके से घर के लिए चले ही थे कि रुदौली की तरफ से आ रहे गन्ना मिल की खाद लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर कुचल गये । जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई ।
आनन फानन में सीएचसी खंडासा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खंडासा पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। खंडासा थाने के एसएसआई राम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना करने वाली ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।