{"_id":"6025708d8ebc3ee90e38191f","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko564343723","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर और डीएम से लेकर 1684 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर और डीएम से लेकर 1684 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
अयोध्या-कोरोना की वैक्सीन लगवाते जिलाधिकारी अनुज कुमार झा
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले में गुरुवार को 13 अस्पतालों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। कमिश्नर, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य अफसरों व पुलिसकर्मियों ने टीके लगवाए। फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए देर शाम तक चले टीकाकरण के सभी 24 सत्रों में 1684 लोगों ने टीकाकरण कराया। किसी भी केंद्र से किसी भी व्यक्ति में टीकाकरण के बाद किसी भी प्रकार की समस्या सामने नहीं आई।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण में अगले सत्र का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों के साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स व प्रशासनिक अफसरों को भी शामिल किया गया। इसके लिए जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय श्रीराम चिकित्सालय, पुलिस लाइंस, सीआरपीएफ कैंप, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल, मया बाजार, मिल्कीपुर, खंडासा, तारुन, बीकापुर, मवई व रुदौली में कुल मिलाकर 24 सत्र आयोजित किए गए।
सभी सत्रों में 2908 लोगों को टीकाकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसकी सूची जारी होने के बाद सभी लाभार्थियों के मोबाइल नंबर पर संदेश भी भेजे गए थे।
विज्ञापन
हर बार की तरह सुबह करीब 10 बजे लगभग सभी अस्पतालों में टीकाकरण प्रारंभ हो गया। जिला अधिकारी अनुज कुमार झा, मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी पीडी गुप्ता, एसडीएम रुदौली समेत कई प्रशासनिक अफसरों ने भी गुरुवार को आयोजित सत्र में टीके की पहली खुराक ली। टीकाकरण कराने के बाद अधिकारियों ने लोगों से भी टीका लगवाने की अपील की और कहा कि यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। टीका लगवाने के बाद किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो रही है। इसलिए संक्रमण से बचाव के लिए सभी लोग आगे आएं और टीकाकरण कराएं।
देर शाम तक सभी अस्पतालों में सकुशल टीकाकरण संपन्न हुआ। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सीएचसी सोहावल में 209 में से 171, मया में 125 में से 99, मिल्कीपुर में 250 में से 143, खंडासा में 125 में से 27, तारुन में 199 में से 139, बीकापुर में 250 में से 143, मवई में 125 में से 80, रुदौली में 250 में से 144, जिला अस्पताल में 250 में से 92, जिला महिला चिकित्सालय में 250 में से 142, श्रीराम अस्पताल में 250 में से 122, पुलिस लाइंस में 250 में से 142 और सीआरपीएफ कैंप में 375 में से 240 लोगों ने टीकाकरण कराया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि टीकाकरण का यह सत्र भी सकुशल संपन्न हुआ। मौका मिलते ही लोगों को टीकाकरण के लिए आगे आना चाहिए, तभी कोरोना जैसी महामारी को भगाने में आसानी होगी। बताया कि किसी भी केंद्र से किसी तरह की समस्या सामने नहीं आई है। सभी लोग टीका लगवाने के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।