{"_id":"602571758ebc3ee94f44d8f7","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5643436176","type":"story","status":"publish","title_hn":"निधि समर्पण अभियान में एकत्र हुई 13 लाख की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निधि समर्पण अभियान में एकत्र हुई 13 लाख की धनराशि
विज्ञापन
39-अयोध्या-ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सर्मपण निधि सौंपते भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए चल रहा निधि समर्पण अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री हर्षवर्धन सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में करीब 13 लाख की धनराशि एकत्र की गई। यहां समाजसेवी जनौरा निवासी संग्राम सिंह द्वारा 11 लाख का निधि समर्पण राममंदिर निर्माण के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के समक्ष किया गया।
भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह ने एक लाख एक हजार व उनकी माता राधिका सिंह द्वारा 21 हजार का निधि समर्पण राममंदिर के लिए किया गया। इस दौरान चंपत राय ने कहा कि राममंदिर निर्माण में जितनी कल्पना थी उससे कहीं अधिक लोग आगे आकर अपना सहयोग दे रहे हैं। आलम यह है कि करोड़ों के चेक तो अभी क्लीयरिंस में ही पड़े हैं। इस दौरान कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष रूपेश ओझा, प्रांत प्रचारक कौशल, प्रांत प्रचारक संजय, अभियान प्रमुख धीरेश्वर वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
अयोध्या। राममंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान में आचार्य पीठ तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने 56 हजार की समर्पण राशि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को सौंपी। इसमें एक चेक पांच हजार व दूसरा चेक 51 हजार का सौंपा। उन्होंने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को आश्वस्त किया राममंदिर निर्माण में धन की कमी आड़े नहीं आने पाएगी, कभी ऐसी स्थिति बनती है तो तपस्वी छावनी आगे बढ़कर निधि समर्पण करेगी।