फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

...जब डीएम व सीडीओ स्टैंड कर्मी को पकड़ने के लिए दौड़े

Tue, 09 Feb 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। वाहन स्टैंड पर तैनात कर्मी ने शेड नंबर-25 की छत पर एक पैकेट फेंका। यह देख कर डीएम और सीडीओ ने किसी अनहोनी की आशंका में सुरक्षा कर्मियों को उसे दबोचने का निर्देश दिया। बाद में पता चला कि संदिग्ध व्यक्ति स्टैंड का कर्मचारी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज झा व सीडीओ प्रथमेश कुमार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कचहरी के सामने से गुजर रहे थे। उन्होंने वाहन स्टैंड पर एक व्यक्ति को पॉलीथिन में कोई वस्तु भरकर शेड नंबर 25 की छत पर फेंकते देखा। विस्फोटक या अनहोनी की आशंका में डीएम ने फौरन सुरक्षा कर्मियों को उसे पकड़ने के लिए कहा। संदिग्ध व्यक्ति कचहरी की तरफ भागा तो दोनों अधिकारी भी उसके पीछे दौड़े और उसे पकड़ लिया। वकीलों ने समझा कि पुलिस किसी मुलजिम को पकड़ रही है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति और कोई नहीं वाहन स्टैंड का कर्मचारी है। उसने पॉलिथीन में केले के छिलके भरकर छत पर फेंके थे। असलियत जानने के बाद बार अध्यक्ष व वकीलों ने दोनों प्रशासनिक अधिकारियों के सतर्कता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed