{"_id":"600f02cf8ebc3e2c4a28b806","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko561702233","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में उत्साह, तिरंगे से सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में उत्साह, तिरंगे से सजे बाजार
विज्ञापन
अयोध्या-26 जनवरी को लेकर तैयार किया गया पुलिस लाइंस का ग्राउंड
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। जिले में मंगलवार को 71 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस राष्ट्रीय पर्व को मनाने के लिए सभी ने अपने-अपने ढंग से तैयारी शुरू कर दी है। कोविड के चलते स्कूल-कॉलेजों में गणतंत्र दिवस समारोह में कम होंगे लेकिन जिन कॉलेजों में गणतंत्र दिवस मनाया जाना है, उन विद्यालयों में रिहर्सल चल रहा है। वहीं दूसरी ओर बाजारों में भी गणतंत्र दिवस को लेकर पर तिरंगे और अन्य आइटमों से बाजार सज गए हैं। दुकानों पर सजे तिरंगे गणतंत्र दिवस समारोह के आने का संदेश दे रहे हैं।
बाजारों में हर तरफ तिरंगे ही सजे नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय ध्वज के अलावा विभिन्न प्रकार के तिरंगे के ब्रोच, कैप, रीबन, हैंड बैंड आदि आइटम की भी भरमार है। इसके साथ ही गिफ्ट आइटम में भी तिरंगा के साथ घड़ी, स्टैंड वाला तिरंगा आदि आइटम आए हुए है। तिरंगा और अन्य आइटमों की दुकानों पर खरीदारी शुरू हो गई है। शहर के चौक में स्थित दुकानदार अजय ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज और इससे संबंधित अन्य आइटमों की बिक्री शुरू हो गई है। हालांकि कोविड के चलते इस बार पहले जैसी चहल-पहल नहीं है। स्कूलों के बंद होने से कारोबार में कमी आई है। वो बताते हैं कि लेकिन लोगों का उत्साह कहीं से कम नहीं है। अधिकांश लोग अपने बच्चों के लिए झंडे खरीद कर ले जा रहे हैं, फिर से पिछले वर्षों जैसी बिक्री नहीं है।
अयोध्या में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर की सरकारी इमारतें सज गई है। हर ओर देशभक्ति के तराने गाए जाने लगे हैं। शहर के चौक घंटा, नगर निगम, पुलिस लाइन, पुलिस लाइंस का मुख्य कार्यक्रम स्थल सजकर तैयार हो गया है। मंगलवार सुबह नौ बजे पुलिस लाइंस पर झंडा फहराया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि जनपद के प्रभारी नीलकंठ तिवारी होंगे। कार्यक्रम में डीआईजी दीपक कुमार, सीओ सिटी पलास बंसल, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहेंगें।