फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

मादक पदार्थों की बिक्री रोकने की मांग को लेकर फिर आमरण अनशन पर बैठे महंत परमहंस दास

Sat, 16 Jan 2021 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
महंत परमहंस दास - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। अनशन गुरु के नाम से मशहूर हो रहे तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने शनिवार से एक बार फिर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस बार उन्होंने रामनगरी की आध्यात्मिक परिधि पांच कोस के क्षेत्र में हो रही मादक पदार्थों की बिक्री बंद करने की मांग को लेकर अनशन प्रारंभ किया है। इसके अतिरिक्त गोवंशों की रक्षा के लिए गो मंत्रालय बनाने व कुंडों, तालाबों पर से अवैध अतिक्रमण हटाने की भी मांग की है।
विज्ञापन

महंत परमहंस दास ने बताया कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दिया था कि यदि 15 जनवरी मकर संक्रांति तक पांच कोस की सीमा से मांस, मदिरा व अंडा की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई तो 16 जनवरी से आमरण अनशन करूंगा। उसी के तहत शनिवार की सुबह चार बजे से वह आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

महंत परमहंस दास ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर अयोध्या क्षेत्र में हो रही मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी। जिसके बाद राष्ट्रपति कार्यालय से प्रदेश सरकार को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया। प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को कार्रवाई के के लिए कहा। तब से छह माह बीत चुके हैं लेकिन कुछ नहीं हुआ। परमहंस ने कहा कि जिला प्रशासन राष्ट्रपति कार्यालय से आए आदेश का भी पालन नहीं करा रहा है और पांच कोस के क्षेत्र में धड़ल्ले से मांस, मंदिरा व अंडा की बिक्री हो रही है। जिला प्रशासन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन दे रहा है। इससे पूर्व अनशन पर बैठे महंत परमहंस का वृंदावन से आए संतों ने स्वागत-सम्मान कर उनकी मांगों को जायज बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed