{"_id":"5fc8fb3d8ebc3eefbb0777db","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko552989965","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बिल के बारे में किसानों की किया जा रहा भ्रमित: सूर्य प्रताप शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बिल के बारे में किसानों की किया जा रहा भ्रमित: सूर्य प्रताप शाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान बिल के बारे में किसानों की किया जा रहा भ्रमित: सूर्य प्रताप शाही
कृषि मंत्री ने एनडी विवि में कृषि शिक्षा सप्ताह का किया आगाज
फोटो नंबर 43
अयोध्या। किसान बिल के बारे में किसानों को भ्रमित किया जा रहा है, जिस पर किसान ध्यान ना दें। किसान बिल किसानों के हित में है, जिसमें मंडी के साथ-साथ और भी लाभ किसानों को मिलेंगे।
यह बातें बुधवार की देर शाम को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कृषि शिक्षा सप्ताह का आगाज करते हुए कृषि एवं कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कही। उन्होंने विश्वविद्यालय को निर्देशित किया कि अपने अंतर्गत संचालित विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों को कृषि नीति से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करें। साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा विकसित विभिन्न प्रजातियों को किसानों के लिए प्रदर्शित करने हेतु एक संग्रहालय बनाने पर बल दिया। कुलपति डा.बिजेंद्र सिंह ने किसानों के आय की बढ़ोतरी के लिए कृषि उत्पादों की मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग तथा मूल्यवर्धन को अपनाने के लिए आह्वान किया। साथ ही विश्वविद्यालय के छात्रों को प्रथम वर्ष से ही कृषि से जुड़े छोटे छोटे उद्योगों को चलाने का प्रशिक्षण देने के लिए कहा जिससे छात्र स्वयं ही पढ़ाई में आने वाले खर्च को उठाने में सक्षम हो सकें। इस विवि के समस्त प्रोफेसर व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।