फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

शिविर लगाकर सामाजिक संगठनों ने की श्रद्धालुओं की सेवा

Mon, 23 Nov 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। चौदहकोसी परिक्रमा में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने निशुल्क चिकित्सा व जलपान शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की। इस दौरान प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी किया गया। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद ने सूर्यकुंड दर्शन नगर पर सेवा कैंप लगाकर परिक्रमार्थियों को निशुल्क चाय पिलाकर उनकी सेवा की।
विज्ञापन

यह शिविर परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक कृपानिधान तिवारी के नेतृत्व में लगाया गया। इसमें जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद तिवारी, राम अभिलाष पांडे, लखन धर त्रिपाठी, जगदीश दुबे, सुरेंद्रदेव दुबे, ओम प्रकाश पांडेय रज्जू, पंचम तिवारी, परमानंद पाठक समेत अन्य ने भाग लिया। नाका तिराहा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती के तत्वावधान से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व सेवा भारती जिला अध्यक्ष हिटलर तिवारी, प्रेमचंद, रजनीश पांडेय, पुष्कर तिवारी, धर्मेंद्र दुबे ने किया।
विज्ञापन

कैंप मे डॉ उपेंद्र, डॉ. सुधीर से सेवा की। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अयोध्या द्वारा हेमकुंड धर्म कांटा जनौरा में निशुल्क जल प्याऊ, चाय व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सिंह, सनत कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह, डॉ राजेश सिंह, उदय भान यादव समेत अन्य मौजूद रहे। विश्व आयुर्वेद परिषद अयोध्या के अध्यक्ष डॉ आनंद उपाध्याय, उपाध्यक्ष डॉ आकांक्षा सिंह व डॉ पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में अफीम कोठी धारा रोड के पास चिकित्सा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की गई। कैंप का शुभारंभ भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉमिनेंट पब्लिक स्कूल समिति द्वारा के प्रबंधक राघवेन्द्र अवस्थी द्वारा घाट पर श्रद्धालुओं को चाय व जलपान कराया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नाका जनौरा परिक्रमा मार्ग स्थित मंगलम हॉस्पिटल के प्रांगण में मेडिकल कैंप आयोजित किया। इसमें आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉ. अफरोज खान, डॉ. नानक सरन समेत अन्य ने सेवा की। समाजसेवी आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सत्य साईं मेडिकल सेंटर द्वारा निशुल्क दवा वितरण व चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में प्रमुख रूप से डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. वशिष्ठ यादव, संजय पांडेय, सनी सिंह, अंकुर सिंह, विनोद सिंह, राज कपूर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed