फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

इनायतनगर थाने में स्थापित की गई 18वीं सदी की तोप

Thu, 19 Nov 2020 07:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
मिल्कीपुर। इनायतनगर थाना परिसर में प्राचीन भारतीय धरोहर के रूप में 18वीं सदी की अनमोल तोप स्थापित की गई। जिसका उद्घाटन इनायतनगर में थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर/सहायक पुलिस अधीक्षक पलास बंसल के द्वारा किया गया। 80 किलो वजन वाली यह तोप 18 वीं सदी की बनी हुई है। थाना प्रभारी इनायातनगर विजय सेन सिंह ने इस दुर्लभ तोप का रंग रोशन कराकर थाना परिसर में संरक्षित कराया।
विज्ञापन

इनायतनगर इंस्पेक्टर विजय सेन ने बताया की 18 वीं सदी की इस तोप के संरक्षण का मुख्य उद्देश्य थाने में आने वाले आम जनमानस को प्राचीन भारतीय इतिहास के सामरिक पक्ष से परिचित कराना है। इस तोप का वजन लगभग 80 किलो है। जो कि प्राचीन काल में कंधे पर रखकर के चलाई जाती थी। इस ऐतिहासिक मौके पर थाना इनायतनगर सर्किल के सारे चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। एसओ कुमारगंज नीरज कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी यह भी बताया कि यह तोप थाना परिसर में किनारे पड़ी थी। इसमें काफी जंग लग चुके थे। जिसे देखने के बाद मेरे मन में उत्सुकता जगी और इस ऐतिहासिक तोप का रखरखाव और संरक्षण करके थाना परिसर में स्थापित किया जा रहा है।इस तोप के समारोह पूर्वक स्थापना के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मिल्कीपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी पलास बंसल ने कहा कि पुलिस विभाग के लिए यह गौरव का विषय है कि इनायत नगर थाने में 18 वीं सदी की यह तोप आज भी मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को अपने हथियारों के संरक्षण और संवर्धन के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। हमें अपनी वर्दी और हथियार को हमेशा चुस्त दुरुस्त रखते हुए आमजन में सुरक्षा का विश्वास दिलाना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed