फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

दिवाली पर जगमग रही रामनगरी, लेजर शो ने बांधा शमां

Mon, 16 Nov 2020 06:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। लंका विजय कर 14 वर्ष बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने की खुशी में रामनगरी में दिवाली का उत्सव भव्यता पूर्वक मनाया गया। 11 नवंबर से शुरू हुआ दिवाली का उत्सव पांच दिनों तक जारी रहा। दीपोत्सव के दिन जहां रामनगरी ने 6 लाख से अधिक दीप जलाकर विश्व रिकार्ड बनाया तो वहीं, दिवाली के दूसरे दिन भी रामनगरी रोशनी से जगमग रही। राम की पैड़ी पर लेजर शो ने शमां बांध दिया।
विज्ञापन

रामनगरी में पांच दिनों तक दिवाली का उत्साह छाया रहा। पूरी रामनगरी में जहां करीब दस लाख दीप जलाए गए वहीं अकेले राम की पैड़ी में ही 6 लाख दीप जलाने का रिकार्ड बना। रामजन्मभूमि से लेकर संपूर्ण रामनगरी भव्य विद्युत सजावट से जगमग रही। मुख्य पर्व दिवाली के दिन भी पूरी अयोध्या जगमग नजर आई तो राम की पैड़ी से लेकर सरयू घाटों तक की भव्यता देखते बन रही थी। प्रतिबंध के चलते दीपोत्सव के दिन जो भक्त राम की पैड़ी नहीं पहुंच सके वे सभी भक्त दिवाली के दूसरे दिन सरयू घाट व राम की पैड़ी पर उमड़ पड़े।
विज्ञापन

रविवार को राम की पैड़ी से लेकर सरयू घाट तक का इलाका भक्तों से पटा रहा। लेजर शो के जरिए राम के जीवन प्रसंगों की भव्य प्रस्तुति देखकर भक्त निहाल हो उठे। वहीं, नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों को दीपों और झालरों से सजाया। लक्ष्मी पूजन के बाद पटाखे फोड़े। गली-मोहल्ले और रिश्तेदारों के यहां मिठाई बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। फेसबुक, व्हाट्सएप व ट्विटर पर भी दीपावली के शुभकामना संदेश की खूब आवाजाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरयू आरती को उमड़े भक्त
आंजनेय सेवा संस्थान के सौजन्य से अन्नकूट पर्व पर आयोजित मां सरयू के आरती महोत्सव में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि करीब पांच हजार भक्तों ने मां सरयू की भव्य आरती में शिरकत किया। इस दौरान सरयू तट जय श्रीराम व जय सरयू मैया..के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। 1051 बत्ती की भव्यमहाआरती में भक्तों की श्रद्धा देखने लायक थी। आरती में जिलाजज ज्ञान प्रकाश तिवारी, सीजेएम सुनील कुमार सिंह सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed