फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई ओपीडी, पहुंचे दस मरीज

Mon, 16 Nov 2020 06:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में सात माह बाद ओपीडी सेवाएं बहाल हुई हैं। सोमवार को सभी विभागों में चिकित्सक बैठे और कोरोना संक्रमण के मानकों के तहत इलाज शुरू किया गया। पहले दिन महज दस मरीज ही पहुंच सके, जिनमें कोरोना के लक्षण विहीन मरीजों का ही उपचार किया गया। शीघ्र ही आपरेशन सेवाएं भी संचालित करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण सभी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गईं। अनलॉक शुरू होने पर प्रथम चरण में जिला स्तरीय अस्पतालों में सर्जिकल ओपीडी व सीएचसी-पीएचसी पर सामान्य ओपीडी शुरू की गई। कालांतर में सभी अस्पतालों में समस्त प्रकार की ओपीडी संचालित हुई, लेकिन कोविड एल-2 हॉस्पिटल होने की वजह से राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में ओपीडी नहीं शुरू हो सकी थी। इधर, संक्रमण थमने पर प्रथम चरण में मेडिकल कॉलेज में पोस्ट कोविड मरीजों के उपचार के लिए ओपीडी खोली गई। सोमवार से दूसरे चरण में सामान्य मरीजों के लिए भी सेवाएं बहाल की गईं।
विज्ञापन

पहले दिन सोमवार को मेडिसिन, सर्जरी, पीडियाट्रिक, दंत, आर्थो, ईएनटी, चर्म रोग सहित लगभग सभी विभाग गुलजार हुए। चिकित्सक भी बैठे, लेकिन जानकारी के अभाव में करीब दस मरीज ही पहुंचे। इन मरीजों से कोरोना संक्रमण को लेकर काउंसिलिंग के उपरांत बिना लक्षण वाले सामान्य मरीजों का उपचार किया गया। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि पहले दिन सभी विभागों में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया है। शीघ्र ही पहले से लंबित व नए आपरेशन भी किए जाएंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। आपरेशन से पूर्व मरीजों का कोरोना का आरटी पीसीआर टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed