फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

रानी हौ पार्क का नक्शा लेकर पहुंचा कोरियाई दल

Fri, 06 Nov 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
रानी हौ पार्क का निरीक्षण करता दल। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सरयू तट पर निर्माणाधीन कोरियाई पार्क भारत व कोरिया के ऐतिहासिक संबंधों का साक्षी बनने जा रहा है। रानी हौ पार्क का नक्शा लेकर शुक्रवार को कोरियाई टीम अयोध्या पहुंची और उसने पार्क के निर्माण कार्य की प्रगति देखी। पार्क का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। स्ट्रक्चर बनने के बाद पर्यटन विभाग पार्क को कोरिया सरकार को हैंडओवर करेगा, जिसके बाद कोरियाई टीम पार्क को भव्यता प्रदान करेगी।
विज्ञापन

21 करोड़ रुपये की लागत से सरयू तट पर बन रहे पार्क का निर्माण कार्य मार्च 2021 तक पूरा किया जाना है। कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र इंडिया, द एंबेसी ऑफ रिपब्लिक ऑफ द कोरिया के डायरेक्टर हांग प्योंग ने शुक्रवार को अयोध्या पहुंचकर पार्क के निर्माण कार्य की प्रगति जानी।
विज्ञापन

वह अपने साथ कोरिया पार्क का भव्य नक्शा भी लेकर आए थे। ये पार्क भारत-कोरिया संबंधों की गौरवगाथा बयां करेगा। कोरिया सरकार यहां चार करोड़ रुपये लागत से महारानी हौ व किंग सूरों की प्रतिमा स्थापित कराएगी। जिसे किंग व क्वीन पवेलियन के रूप में जाना जाएगा। साथ ही गोल्डन एग (सुनहरे अंडाकार) के जरिए महारानी हौ की अयोध्या से कोरिया की समुद्र यात्रा का दृश्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरयू तट पर स्थापित महारानी हौ के स्मारक के विस्तार की योजना को रामायण सर्किट में स्वीकृत किया गया था। रानी हौ के बारे में जानकारी देने के लिए पार्क में कई माध्यमों का इस्तेमाल होगा। इसमें दोनों देशों की वास्तुकला का संगम नजर आएगा। निरीक्षण के दौरान अवध विवि के कुलपति, विवि परिसर के कोरियाई भाषा के समन्वयक प्रो. विनोद श्रीवास्तव, सुनील रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed