{"_id":"5f9c1f2b8ebc3e9ba75ca219","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko54774632","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में करेगा नई उर्जा का संचार : दान बहादुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में करेगा नई उर्जा का संचार : दान बहादुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। भाजपा के बीकापुर मंडल व सोहावल पश्चिम मंडल में शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। बीकापुर मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र में बोलते हुए वरिष्ठ नेता दान बहादुर सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं में अपार ऊर्जा का संचार करेगा। आत्मनिर्भर भारत विषय पर बोलते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया।
जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की नीति आत्मसात करके राष्ट्रभक्ति की भावना से कार्य करता है। तीसरे सत्र में जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी ने कहा कि अनुशासित कार्यकर्ताओं का समूह ही भारतीय जनता पार्टी की पहचान है। सोहावल पश्चिम के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए रवि तिवारी ने कहा कि खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है, भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सक्षम है, समर्थ है, साथ ही संस्कारों एवं विचारों से ओतप्रोत है।
इसलिए आप उठे, जागे और तब तक न रुके जब तक आत्मनिर्भर भारत लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। जिला उपाध्यक्ष राम मोहन भारती ने कहा कि केंद्र में मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं, यह आप लोगों की मेहनत का वह जीता जागता उदाहरण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीकापुर मंडल अध्यक्ष राकेश राणा व सोहावल पश्चिम के मंडल अध्यक्ष विनोद गौड़ ने की। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिवम सिंह, राजन पांडे, रामकुमार बारी, अशोक गुप्ता, भूपेंद्र सिंह बल्ले, सुनील श्रीवास्तव, मोनू पांडे, सुनील मिश्रा, भरत श्रीवास्तव, अश्वनी उपाध्याय, शबीना बानो, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।