{"_id":"5f96eac18ebc3e9bf96c5711","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5471148181","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वरोजगार के लिए 22 परिवारों की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वरोजगार के लिए 22 परिवारों की मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे गरीब पर िवारों को सिन्धी काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्वरोजगार के लिए उपकरण बांटे गए। इन्हें यह उपकरण बतौर मुख्य अतिथि, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता किशोर कुमार आहुजा ने प्रदान किए।
बचपन प्लेवे रामनगर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता किशोर कुमार पाहुजा ने कोरोना संकट काल में परेशान परिवारों की मदद कर व स्वरोजगार को प्रेरित करने के लिए सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की जमकर तारीफ की। कहा कि यदि यह सोच हर समाज की हो जाए तो निश्चित समाज का उत्थान हो सकता है। उन्होंने सिंधी समाज के युवाओं से आवाहन किया कि प्रशासनिक सेवाओं के साथ-साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज में एक उदाहरण पेश करना चाहिए।
सिन्धी समाज शुरु से ही स्वावलंबी व मेहनतकश रहा है। कार्यक्रम संयोजक व पूर्व राज्यमंत्री एवं संस्था के प्रदेश महासचिव अमृत राजपाल ने कहा कि इससे पूर्व गोरखपुर, वाराणसी भी स्वरोजगार को कोरोना काल में संस्था द्वारा मदद करने का कार्य किया गया और उसी क्रम में यहां भी उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। कहा कि मेहनत ईमानदारी कर्तव्य व निष्ठा से किया गया कोई भी कार्य छोटा नहीं होता है और सभी लाभार्थियों से आह्वान किया कि उक्त वितरित सामानों से यदि आप सभी जीविकोपार्जन को कार्य करेंगे तो संस्था की मेहनत सफल हो जाएगी। आगे भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर डॉ. महेश सुरतानी ने कहा कि संस्था ने कोरोना काल में भी भोजन, राशन सामाग्री व अब इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर रही है। आगे भी जरूरत पड़ने पर समाज के जरूरतमंदों को रोजगार को ई-रिक्शा व अन्य रोजगार के साधन उपलब्ध कराने का कार्य करेगी। यूथ विंग के प्रदेश महासचिव गिरधारी चावला ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पनर सिन्धी समाज के भीमनदास माखेजा, धर्मपाल रावलानी, देव कुमार क्षेत्रपाल, राजकुमार मोटवानी, अशोक मदान, यूथ विंग के फैजाबाद इकाई के अध्यक्ष उमेश जीवानी, राकेश तलरेजा, संदीप मन्ध्यान, जेपी क्षेत्रपाल, महामंत्री पवन जीवानी, अनूप रामानी, आसूदाराम बत्रा, वेद प्रकाश राजपाल, कैलाश लखमानी, सुनील मन्ध्यान, धनेश बजाज, संजय सेहता, संजय आहुजा, नंद किशोर, सुशील मन्ध्यान, कैलाश साधवानी, संतोष कुमार, घनश्याम बत्रा, राजू पेंटर, कैलाश सेवादारी आदि उपस्थित रहे।