फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

युवती के साथ अश्लील हरकत, पिटाई, भाई का फोन तोड़ा

Mon, 26 Oct 2020 08:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
हैदरगंज। बोलेरो सवार युवकों ने पान की गुमटी में बैठी युवती के साथ अश्लील हरकत की। विरोध पर भाई को मारा-पीटा। पुलिस में सूचना देने के लिए जैसे ही नंबर डायल किया तो युवकों ने युवती के भाई का मोबाइल भी तोड़ दिया। ग्रामीणों के पहुंचते ही बोलेरो सवार युवक सुल्तानपुर की ओर भाग निकले। पीड़िता ने थाने में शिकायत की। कार्रवाई न होने पर दूसरे दिन थाना दिवस में एसडीएम व सीओ से फरियाद की। तीन दिन बाद भी कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार में भय है।
विज्ञापन

मामला हैदरगंज थाना क्षेत्र के एक पान की दुकान का है। 23 अक्तूबर को गुमटी में उसकी पुत्री बैठी हुई थी। इसी दौरान पहुंचे बोलेरो सवार युवकों ने गुमटी पर बैठी लडक़ी के साथ अश्लील हरकत करने लगे। विरोध किया तो युवक बदतमीजी पर उतारू हो गए। युवती गुमटी से निकल घर की तफ भागने लगी तो युवकों ने उसका दुपट्टा पकड़ कर फाड़ दिया। भाई ने जब विरोध किया तो उसकी भी लात-घूंसा से पिटाई की। घर मेें घुसकर भी पीटा। पुलिस को सूचना देनी चाही तो युवकों ने उसकी मोबाइल तोड़ दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर बोलेरो सवार युवक भाग निकले। देर शाम इसकी तहरीर ग्रामीणों के साथ हैदरगंज थाने पहुंचे पीड़ित परिवार ने दी। जांच के लिए पुलिस ने पीड़ित परिवार को बुलाया।
विज्ञापन

शनिवार को समाधान दिवस में पहुंची पीड़िता ने मौजूद एसडीएम दिग्विजय सिंह और क्षेत्राधिकारी बीकापुर अजय कुमार से न्याय की फरियाद की। अफसरों ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई का आश्वासन पीड़ित परिवार को घर भेज दिया। लेकिन, तीन दिन हो गए हैं। पुलिस से अब तक कोई कार्रवाई हुई । घायल भाई ने बताया है कि सुल्तानपुर जनपद के कूरेभार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के रहने वाले तीन और एक इसी थाना क्षेत्र के एक ने यह घटना अंजाम दी। इसकी शिकायत हैदरगंज थाने में की गई, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई। थानाध्यक्ष हैदरगंज रतन कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है जांच की कार्रवाई चल रहा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed