{"_id":"5f905feb8ebc3eefbc77edd7","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5464378200","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में आकर्षण का केंद्र रहे रामलीला के हनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघर में आकर्षण का केंद्र रहे रामलीला के हनुमान
विज्ञापन
अयोध्या। प्रधान डाकघर में बुधवार को हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम के विशेष आवरण के विमोचन अवसर पर अयोध्या में चल रही ऐतिहासिक वर्चुअल रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे बिंदु दारा सिंह आकर्षण का केंद्र रहे।
मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर आरएन यादव ने उन्हें इस पल को संजोने के लिए उन्हीं के फोटो का माई स्टैंप भी बनवाकर भेंट किया। इस दौरान प्रशंसकों के बीच खुद के माई स्टैंप से रोमांचित अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने कहा कि यह पल सदैव मुझे याद रहेगा।
चूंकि मेरे पिता और मेरी पहचान ही हनुमानजी से है और इस विशेष अवसर पर मेरा डाक टिकट जिसका मैं उपयोग भी पत्र प्रेषण में कर सकता हूं, यह मेरे लिए आकर्षक है। कहा कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी के इस दुनिया में आज के युवा पीढ़ी सोशल साइट को अधिक तरजीह दे रहे हैं। ऐसे में उनकी पुरानी परंपरागत संचार शैली को बरकरार रखने के लिए बच्चों को डाक विभाग से अवश्य जुड़ना चाहिए।