{"_id":"5f905fea8ebc3e9be04eb2b4","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5464374111","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन केंद्रों पर 663 ने दी परीक्षा, 37 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन केंद्रों पर 663 ने दी परीक्षा, 37 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नियुक्त किए गए शिक्षक संकुल व अकादमिक रिसोर्स पर्सन की परीक्षा बुधवार को संपन्न हुई। जिले के तीन केंद्रों पर हुई परीक्षा में 37 शिक्षक अनुपस्थित रहे। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले शिक्षकों को ब्लॉक व जिला स्तर पर जिलाधिकारी की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 131 न्याय पंचायतों में 655 शिक्षक संकुलों की तैनाती की गई है। जबकि 45 एआरपी विकास खंडवार नियुक्त किए गए हैं। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा के अधिगम स्तर को बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षक संकुल व एआरपी की परीक्षा का आयोजन बुधवार को किया गया। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व राजकीय पॉलिटेक्रिक में पूर्वाह्न 11 बजे से हुई परीक्षा में सात सौ शिक्षकों को सम्मिलित होना था। जिसके सापेक्ष 663 उपस्थित रहे। जीआईसी में 12, जीजीआईसी में 18 व राजकीय पॉलिटेक्निक में सात लोग अनुपस्थित रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी सिंह चौहान की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीस सचल दल ने परीक्षा की गतिविधियों का निरीक्षण भी किया। जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि 150 अंकों की बहुविकल्पीय परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। जिसमें 37 लोग अनुपस्थित रहे हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के उपरांत जिला व ब्लॉक स्तर पर मेरिट बनाई जाएगी। उत्कृष्ट अंक हासिल करने वालों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।