{"_id":"5f905e838ebc3e27873359c6","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko546436790","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार चार लोगों ने एमआर से छीने 40 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार चार लोगों ने एमआर से छीने 40 हजार
विज्ञापन
बीकापुर। चौरे बाजार से बाइक से घर जा रहे युवक को प्रयागराज हाईवे पर रोककर चार बदमाशों ने पिटाई करके 40 हजार रुपए छीन लिया। भुक्तभोगी ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के कोछा बाजार निवासी अंकुर गुप्ता पुत्र ओमकार गुप्ता ने तहरीर में बताया है कि मंगलवार की रात करीब आठ बजे वह बाइक से अपने घर कोछा बाजार लौट रहा था।भ चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के श्री कृष्णा महाविद्यालय मंगारी के पास प्रयागराज हाईवे पर सफेद अपाची पर सवार चार अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया तथा मारा पीटा और बैग छीन लिया।
बैग में 40 हजार रुपये नगद तथा महत्वपूर्ण कागजात थे। घटना के बाद चारों आरोपी मौके से भाग निकले। उसने पीआरबी और चौरे बाजार पुलिस चौकी को सूचना दी। पीड़ित का कहना है कि वह एमआर का काम करता है। बैग काले रंग की थी जिस पर लाल रंग का कलावा बंधा था। बदमाशों को देखकर पहचान सकता है। इस संबंध में कोतवाली के एसएसआई वीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। छिनैती की घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।