फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ayodhya

बेटियों के उत्थान व स्वावलंबन के लिए सरकार ने दी तमाम योजनाएं : प्रियंका

Tue, 20 Oct 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
ayodhya
अयोध्या। महिला सुरक्षा व सम्मान को सुनिश्चित करने के साथ साथ स्वावलंबन के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। बेटियों के उत्थान व स्वालंबन के लिए सरकार ने योजनाओं की श्रृंखलाएं प्रदान की है। देश को विकसित बनाने में बेटियां बड़ी भूमिका निभा रही है। यह बात पूर्व सांसद व भाजपा की प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत ने कही। वह मंगलवार को सहकारिता बैंक के सभागार में भाजपा महानगर के अयोध्या मंडल के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहीं थीं। प्रथम सत्र में महिला सुरक्षा समर्थ के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प विषय पर उन्होंने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

द्वितीय सत्र में व्यक्तिगत विकास पर बोलते हुए भाजपा नेता रमाकांत तिवारी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन में रहते हुए पार्टी नेतृत्व के द्वारा दिए गए कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। तृतीय सत्र में पिछले 6 सालों में अंत्योदयी प्रयत्न पर बोलते हुए जसवंत लाल सोनकर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए भाजपा ने अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। चतुर्थ सत्र में हमारा विचार हमारा परिवार पर बोलते हुए मिथलेश ने कहा कि भाजपा में सभी निर्णय सामूहिक रुप से लिये जाते है।
विज्ञापन

पार्टी में प्रत्येक सदस्य एक परिवार की भांति रहता है। पंचम सत्र में आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी विचारधारा पर बोलते हुए अमित तिवारी ने कहा कि राष्ट्रसर्वोपरि का भाव अपने भीतर समाहित करते हुए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सामाजिक कार्यो को बढ़चढ़ कर करता है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या में पयर्टकों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार ने कई योजनाएं प्रदान की है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास को आत्मसात करते हुए हम सबका विश्वास हासिल करने की लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य व संचालन विनोद श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर सहकारी बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, शैलेंद्र कोरी, रामकुमार सिंह राजू, परमानंद मिश्रा, राकेश मणि त्रिपाठी, प्रतीक श्रीवास्तव, स्मृता तिवारी, संजय शुक्ला, निशा पांडेय, डॉ. अंशुमान मित्रा समेत मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed