{"_id":"5f8f0e6e8ebc3e9be34633ff","slug":"ayodhya-faizabad-news-lko5462694127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन
अयोध्या। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर महिलाओं व किशोरियों को आत्मरक्षा के तरीके सिखाने के लिए कराटे डेमोंसट्रेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले की 50 बालिकाएं शामिल हुई। क्षेत्राधिकारी श्रुति गुप्ता के मार्गदर्शन में कराटे इंस्ट्रेक्टर दिलदार सिंह तथा दृष्टि सिंह द्वारा उपस्थित बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाए गए।
इस प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों द्वारा बालिकाओं को दुश्मन के शरीर के कमजोर पॉइंट पर हमला करके आत्मरक्षा कैसे की जाए इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान कुशल प्रशिक्षकों द्वारा ताइक्वांडों, कराटे, बॉक्सिंग आदि विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया गया तथा इनके माध्यम से आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए।
इस दौरान सीओ श्रुति गुप्ता ने महिला अपराधों की रोकथाम व नारी सशक्तिकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा उन्हें महिला अधिकारों व उनकी सुरक्षा व महिला अपराधों और महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही शासन प्रशासन द्वारा महिला उत्थान हेतु चलाई जा रही नीतियों व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाएं जैसे-1090 वूमेन पॅावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।